ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / महाराष्ट्र सीमा पर नाकेबंदी, फंसे सैकडों लोग

महाराष्ट्र सीमा पर नाकेबंदी, फंसे सैकडों लोग

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में अनिश्‍चितकालीन कर्फ्यू और चारों ओर सीमाएं सील, नाकाबंदी से कोई परिंदा न अंदर आ सकता है और न कोई बाहर जा सकता है। फिर पलायन कर रहे मजदूरों की क्या औकात कि सीमा को लांघ जाए। भले ही भूखे प्यासे छोटे छोटे बच्चों के साथ तडप तडप कर प्राण चली जाए। मजाल है कि ठाकरे सरकार की पुलिस का दिल पसीज जाए। जी हां ! हम बात कर रहे है महाराष्ट्र और छत्तीसगढ की सीमा में फंसे सैकडों लोगों की। जो कोरोना से मरे या न मरे मगर सरकार की कठोरता से भूखे प्यासे अवश्य मर जाएंगे। लॉकडाउन में देश के बंटवारे के बाद के हो हालात हुए थे वो आज एक बार फिर दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र बार्डर पर चार दिन से फंसे लोग मंगलवार को धरने पर बैठ गए्। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर चार दिन से फंसे लोग मंगलवार को धरने पर बैठ गए्। महाराष्ट्र से लगी सीमा पर ऐसी नाकेबंदी की गई है कि कोई भी इस पार नहीं आ सकता। बागनदी के पास बार्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं ह््ैं। महाराष्ट्र से लगी सीमा पर ऐसी नाकेबंदी की गई है कि कोई भी इस पार नहीं आ सकता। बागनदी के पास बार्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं ह््ैं। बागनदी के स्कूल में कुछ लोगों को ठहराया गया है लेकिन यहां सोने के लिए बेड तक नहीं, स्कूल के टेबल का उपयोग करना पड़ रहा। बागनदी के स्कूल में कुछ लोगों को ठहराया गया है लेकिन यहां सोने के लिए बेड तक नहीं, स्कूल के टेबल का उपयोग करना पड़ रहा। राजनांदगांव. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन के साथ पूरे राज्य में नाकेबंदी की गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे बागनदी में महाराष्ट्र की दिशा से आने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। यहां झारखंड जाने वाले करीब 250 लोगों सहित 700 लोगों लोग चार दिन से फंसे हुए ह््ैं। रात और दिन उन्हें अपने वाहन में ही बैठकर गुजारने पड़ रहे ह््ैं। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी परेशान ह््ैं। प्रशासन ने इन्हें रोका तो है लेकिन सुविधा नहीं दी।

बॉर्डर के अंदर बागनदी में ही स्कूल में चार दिन पहले पहुंचे कुछ लोगों को ठहराया गया है, लेकिन वहां सोने के लिए बेड तक नहीं है। स्कूल में रखे बेंच पर ही सोना पड़ रहा है। यहां दिन काट रहे लोगों ने कहा हम कोरोना से नहीं इस हालात से दम तोड़ देंगे। तंग आकर परेशान लोगों ने बागनदी के बॉर्डर में मंगलवार दोपहर को 3 घंटे तक विरोध किया। उनका कहना था कि हमें यहां क्यों रोककर रखा गया है। लोकल स्तर पर ग्रामीण विरोध कर रहे: कलेक्टर ग्रामीणों ने नाकाबंदी कर सीमा बंद कर दी है। इससे आगे लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एसडीएम अविनाश भोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश दी लेकिन इन लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। कलेक्टर मौर्य ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों के लिए चिरचारी डिपो में व्यवस्था की गई है। कुछ लोगों को वहां भेजा गया है। डिपो में संख्या बढ़कर 700 हो गई है। सभी के लिए चादर, साबुन तेल व खाने की व्यवस्था आज की गई है। कुछ लोग नहीं आना चाह रहे थे उनके लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को ठहराने के लिए लोकल स्तर पर ग्रामीण विरोध कर रहे ह््ैं। यहां भी नाकेबंदी की गई ताकि कोई प्रवेश न करे पुलिस ने बैरिगेट खोले हैं, लेकिन फिर भी लोग आगे नहीं जा पा रहे ह््ैं। अंजोरा बाइपास से पुलिस ने नाकेबंदी की है। ताकि दुर्ग की दिशा से किसी तरह कोई व्यक्ति प्रवेश न कर सके। इधर साल्हेवारा में नाकेबंदी है। चिल्हाटी, कोरचाटोला और कल्लूबंजारी में भी आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। वहीं सड़क चिरचारी में करीब चार सौ लोगों को ठहराया गया है। बेटी के ट्यूमर का ऑपरेशन फिर भी यहां रुकना पड़ा झारखंड के परिवार की इस बेटी को ट्यूमर है। ऑपरेशन के बाद घर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में फंस गए्। झारखंड के जितेंद्र यादव ने बताया कि उसकी डेढ़ साल की बेटी आरुही के ट्यूमर का ऑपरेशन हाल ही में हुआ है। डॉक्टर ने कहा था कि इसे गांव ले जाओ्। अब गांव जा रहे हैं तो यहां हम फंस गए ह््ैं। बागनदी में सड़क पर ही तीन दिन काट चुके ह््ैं। राहत नहीं मिल पा रही है। परेशानी बढ़ती जा रही है। जंगल के रास्ते एमपी के लिए निकले थे 37 मजदूर पनियाजोब में रेलवे की तीसरी लाइन के काम में लगे 37 मजदूर पैदल ही मध्यप्रदेश के उमरिया जाने निकल पड़े थे। ये मजदूर डोंगरगढ़ होकर जंगल के रास्ते गातापार इलाके के इटार पहुंचे। इसकी जानकारी खैरागढ़ के समाज सेवी संस्था को मिली। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने इन मजदूरों को रेस्क्यू किया। पिता की हुई मौत, इसके बाद बेटे को रोके रखा एक बेटे को पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में जाना है। बकायदा हैदराबाद के एसपी आर वेंकटेश्वरुलू के द्वारा इन्हें पास दिया गया है। पारस नाथ शिशु ने बताया कि पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में जा रहे ह््ैं। हैदराबार से नागपुर वे आ गए्। लेकिन यहां उन्हें रोक दिया गया है। इमरजेंसी व्हीकल पास भी है। पीड़ित लोगों को सिख समाज करा रहा भोजन रुपेश यादव, ने बताया कि वे हैदराबाद से आ रहे ह््ैं। वो तो भला हो यहां के सरपंच और सिख समाज का जिनकी ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने पानी तक नहीं पूछा। नदी का पानी पीने मजबूर ह््ैं। हमें रास्ते में छोड़ दिया गया है। कम से कम ढाई सौ लोग हैं स्कूल में ठहराते तो हमें दिक्कत नहीं होती। यहां तो नदी का पानी तक पीना पड़ रहा रास्ते में फंसे लोगों को नदी का पानी पीना पड़ रहा है। खाने की व्यवस्था नहीं है। विकास चौधरी, राजेश मंडल ने बताया कि रात में सोने की व्यवस्था नही्ं। गाड़ियों में नींद नहीं आती। रात में चावल दिया तो सब्जी नहीं दी। किसी को सब्जी मिली तो चावल नहीं दिया। यहां नदी का पानी भी पीना पड़ रहा है। मुंबई से आ रहे ह््ैं। चार दिन हो गए झारखंड कब जाने मिलेगा पता नही्ं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *