ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / धरती के भगवान मुंबई के 4 डॉक्टरों को कोरोना, डॉक्टरों में हडकंप

धरती के भगवान मुंबई के 4 डॉक्टरों को कोरोना, डॉक्टरों में हडकंप

मुंबई- कोरोना संकट से मुकाबला कर रहे धरती के भगवान समझे जाने वाले डॉक्टर भी अब सुरक्षित नहीं। मुंबई के 4 डॉक्टर को कोरोना वायरस ने लपेटे में ले लिया है। सभी पॉजिटिव पाए गए। उनके परिवार भी सदमे में आ गया है। दूसरों की जान बचाते बचाते खुद की जान पर बन गई है। मास्क, सेनिटायजर की कमी होने की वजह से डॉक्टर अब असुरक्षित महसुस कर रहे है। अगर धरती के भगवान संकट में पड जाएंगे तो आम जनता को कौन बचाएगा? यह बडा सवाल है। डॉक्टरों में हडकंप मच गया है। उनका साहस टूटे उससे पहले सरकार को आगे आकर उनकी हर मांग व सुविधा को बिना विलंब पूर्ति कर देनी चाहिए।
     मुंबई शहर में अब तक कोरोना वायरस के 108 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 4 डॉक्टर ह््ैं। कथित तौर पर मरीजों के इलाज के दौरान ही डॉक्टर इस वायरस से संक्रमित हो गए्। अब तक जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक 85 साल के रिटायर्ड यूरोलॉजिस्ट भी ह््ैं। बड़े पैमाने पर मास्क और सैनिटाइजर की खरीद से डॉक्टरों के सामने खतरा पैदा हो गया है।
मुम्बई महानगर पालिका के आवाहन पर मुम्बई के प्राइवेट डॉक्टर्स भी सरकार को अपनी सेवाए देना चाहते इसके लिए प्राइवेट डॉक्टर्स को धन्यबाद करना चाहते है ओर महाराष्ट्र को डॉक्टर्स की
संक्रमण के इस दौर में मेडिकल प्रफेशनल्स को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित चीन और इटली में पिछले कुछ महीनों में कई डॉक्टर्स की जान भी जा चुकी है। मुंबई में शनिवार को चौथा डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि वर्ली का यह डॉक्टर कहीं विदेश भी नहीं गया था। लेकिन सूरत में उसने कुछ लोगों से मुलाकात की थी, जो हाल ही में बाहर देश से वापस आए थे।
मडॉक्टर्स हाई रिस्क पर, खुद की सुरक्षा जरूरीफ
डॉक्टरों के संक्रमित होने से मुंबई के डॉक्टरों में भी चिंता फैल रही है। मदद के लिए आगे आ रहे डॉक्टर भी उलझन में ह््ैं। ऐसे ही एक डॉक्टर ने बताया, मडॉक्टर्स हाई रिस्क पर ह््ैं। बचाव के स्तर पर भी भारी कमी है क्योंकि लोगों ने सभी मास्क और सैनिटाइजर पहले ही खरीद लिया है। कायदे से तो इस महामारी से निपटने के लिए डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। जब डॉक्टर खुद ही प्रोटेक्ट नहीं रहेगा तो सबको कैसे सुरक्षित रखेगा।फ
ममास्क-सैनिटाइजर ना होने से बढ़ा खतराफ
महाराष्ट्र मेडिकल काउन्सिल के अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार उत्तुरे ने कहा, मबड़े पैमाने पर सेफ्टी सामानों की खरीद से डॉक्टरों को खतरा हो गया है।फ उन्होंने बताया कि आईएमए की तरफ से डॉक्टरों को क्लिनिक खोलने और अपॉइंटमेंट लेकर ही मरीजों को देखने को कहा है। एमएमसी ने टेलिफोन पर सलाह देने की व्यवस्था भी की है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *