ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / नीम की चटनी खाओ, वायरस-इंफेक्शन भगाओ

नीम की चटनी खाओ, वायरस-इंफेक्शन भगाओ

प्रयागराज- नीम की पत्ती सर्वगुणीय मानी गई है। बढते शुगर को नियंत्रण करने में मददगार साबित होती है तो पेट के अंदर छुपे तमाम जीव जन्तु का खातमा और पाचन क्रिया मजबुत रखकर निरोगी रखती है। लेकिन नीम की चटनी खाने से वायरस और इंफेक्शन की छुट्टी कर देती है यह शायद कम लोगों को ही मालूम होगा।
   आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह खाली पेट नीम का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकारों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
 रोज सुबह खाली पेट खाएं नीम की चटनी, वायरस और इंफेक्शन की कर देगी छुट्टी। नीम की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद ह््ैं। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती हैं, लिवर और हृदय को स्वस्थ्य रखती हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती ह््ैं। बहुत से लोग नीम की पत्तियों को उसके कड़वे स्वाद की वजह से नहीं खाते। चैत्र के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन की गुंजाइश ज्यादा होती है और नीम में पाए जाने वाले एंटीबैक्टिरियल गुणों की वजह से इसे सदियों से कई तरह के रोगों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया आता जा रहा है। यदि आप नीम के पत्तों का सेवन किसी कारण नहीं कर सकते हैं तो उसे चटनी के रूप में खा सकते ह््ैं। नीम की चटनी को रोज सुबह खाने से आप तमाम तरह के वायरस और बैक्टीरिया से बच सकते ह््ैं। यहां जानें नीम की चटनी बनाने का आसान नुस्खा….
सामग्री
    नीम – 10 पत्ते
    गुड़ – 2 टीस्पून
    कोकम – 3-4
    जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
    नमक- स्वादअनुसार
गुड़ खाने का फायदा

नीम के अलावा, चटनी में इस्तेमाल किया जाने वाला गुड़ न सिर्फ उसके कड़वे स्वाद को कम करेगा बल्कि पाचन में भी मदद करेगा। गुड़ आयरन, जिंक और सेलेनियम का एक समृद्ध स्रोत है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है।
नीम के फायदे

नीम के अर्क में डायबीटीज, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण पाए जाते ह््ैं। नीम के तने, जड़, छाल और कच्चे फलों में शक्ति-वर्धक और मियादी रोगों से लड़ने का गुण भी पाया जाता है। नीम प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट से तो भरपूर है ही साथ ही इसमें जड़ीबूटी के गुण भी ह््ैं। नीम शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं, जिससे हमारा ब्लड सकुर्लेशन भी ठीक बना रहता है।
कोकम के फायदे

कोकम एक एंटऑक्सीडेंट और एंटीइनफ्लेमेट्री एंजेट की तरह काम करके हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। कोकम में मौजूद एंटी-कार्सिनजेनिक तत्व गार्निकॉल, कैंसर के प्रतिक्रियाशील ऑक्सिजन जींस के उत्पादन को कम करता है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *