ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे-मुंबई में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, किराना दुकानों पर भीड कंट्रोल

पुणे-मुंबई में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, किराना दुकानों पर भीड कंट्रोल

मुंबई- पुणे मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में सडकों पर सन्नाटा है। 21 दिन के लॉकडाउन और महाराष्ट्र में लगा कर्फ्यू का कडाई से पालन पुलिस विभाग की ओर से हो रहा है। सब्जी, किराना दुकानों में भी अब भीड नियंत्रित होने लगी है।    दादर सब्जी मंडी में सुबह से इक्का-दुक्का लोग और बाहरी संख्या में पुलिसबल तैनात नजर आ रहे हैं। यहां मंडी में सिमित संख्या में लोगों को घुसने दिया जा रहा है। दादर सब्जी मंडी में मौजूद पुलिसकर्मी। आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है और मुंबई का मुंबादेवी मंदिर आम लोगों के लिए बंद हैं, हालांकि, मंदिर के पुजारी हर रोज यहां आ रहे हैं और देवी की आराधना कर रहे हैं। आज भी यहां पूजा की गई।मुंबई में मुंबा देवी मंदिर में पुजारियों ने की पूजा।पुणे में किराना की दुकानों और सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए एक बॉक्स और सर्कल बनाया गया है। यह एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर बने हैं। इसमें एक समय पर एक व्यक्ति ही खड़ा हो सकता है। पुणे में आज सड़कों से लोग गायब हैं और हर ओर पुलिस नजर आ रही है। पुणे के कोथरुड में किराने की दुकान के बाहर लगी भीड़।ठाणे में भिवंडी सब्जी मंडी में रोज की तरह ही भीड़ नजर आई। लोग ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जी और किराना के सामान खरीदते हुए नजर आए। दादर सब्जीमंडी का दृश्य।औरंगाबाद में यहां की सिड्को सब्जी मंडी में आज भी कल की तरह ही भीड़ नजर आई है। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर निकले और झोला भरकर सब्जियां खरीदते हुए नजर आए। यहां आज भी मंडी के बाहर से पुलिसकर्मी गायब हैं।बुधवार सुबह औरंगाबाद की सिड्को सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। नागपुर में मंगलवार को शहर के कई इलाकों में पुलिस ने कड़ाई की थी, जिसके बाद बुधवार को शहरों से भीड़ गायब है। इक्का-दुक्का गाड़ियां और लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। नागपुर में ज्यादातर सड़कें इसी तरह खाली हैं।अहमदनगर में यहां कोरोना का अब तक एक मामला सामने आ चुका है, जबकि 4 संदिग्ध मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। जिसके बाद आज पूरे शहर में लॉकडाउन है। सड़कें सूनी पड़ी हैं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *