ताज़ा खबरे
Home / pimpri / कोरोना की जंग में विश्‍व श्रीराम सेना कूदी, ऑटो रिक्शा से जनजागृति अभियान की कमान संभाली

कोरोना की जंग में विश्‍व श्रीराम सेना कूदी, ऑटो रिक्शा से जनजागृति अभियान की कमान संभाली

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर में तेजी के साथ फैलते कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विश्‍व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना और चिखली पुलिस स्टेशन ने लोगों में एक जनजागृति अभियान चलाने का कार्य हाथ में लिया है। इस अभियान के तहत ऑटो रिक्शा में भोंपू लगाकर लोगों को इस कोरोना वायरस से बचने के लिए कई उपाय योजना का संदेश देना का काम किया जा रहा है।
आज इस जनजागृति अभियान रिक्शा को चिखली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरक्षिक सतीश माने ने अपने करकमलों से रवाना किया। इस अवसर पर विश्‍व श्रीराम सेना के पदाधिकारी प्रमोद गुप्ता, श्याम गुप्ता, विनोद गुप्ता समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। यह रिक्शा चिखली, निगडी, चिंचवड परिसर में निवासी क्षेत्रों व चौक चौराहों पर घूम घूमकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए कुछ उपाय योजना को भोंपू के माध्यम से बताने का काम करेगा। जैसे कि शासन-प्रशासन के नियमों व आदेशों का पालन करें, घरों में रहें, बहुत इमरजेंसी आने के बाद ही घरों से निकलें, मुंह में मास्क लगाएं, तीन फूट की दूरियां रखें, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द,आदि की शिकायत होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराने आदि के बारे में जनजागृति करने का महान कार्य आज से विश्‍व श्रीराम सेना की ओर शुरु किया गया है। इस रिक्शा में जनजागृति अभियान वाला एक बैनर लगाया गया है। जिसमें एक व्यक्ति माइक और ऑडियो टेप के माध्यम से चौक चौराहों, गली मुहल्लों में लोगों में जनजागृति का काम कर रहा है।
पुलिस विभाग और विश्‍व श्रीराम सेना के पदाधिकारियों का मानना है कि लोगों को समझाने के लिए यह एक अच्छा माध्यम है। लोग आसान भाषा में आसानी से समझ जाते है। कुछ स्लोगन और देशभक्ति गीतों को भी जनजागृति अभियान में शामिल किया गया है। आज पहले दिन इस अभियान को लोगों का भारी प्रतिसाद देखने को मिला। लोग अपने घरों की बाल्कनी, छत, घर से बाहर निकलकर एक एक बातों को गंभीरता से सुनने व समझने का काम कर रही थी।
विश्‍व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबु गुप्ता से इस बारे में हमारे संवाददाता ने पूछा तो उन्होंने बताया कि यह जनजागृति अभियान आगामी 31 मार्च तक निरंतर चलाया जाएगा। 22 मार्च को देश के प्रधानमंत्री की एक आवाज पर जनता कर्फ्यू लगा। जिसमें सभी देशवासी पूर्ण रुप से पालन किया। लेकिन सोमवार के दिन लोग भारी संख्या में घरों से निकलकर सडकों, महामार्गों, बाजारपेठ पर दिखे। जिसके कारण लॉकडाउन को बे्रक लगा। इससे प्रेरणा मिली कि शायद लोग कोरोना वायरस महामारी को आज भी गंभीरता से नहीं ले रहे। लोगों में जनजागृति पैदा करने की आवश्यकता है। इसी संकल्पना के साथ चिखली पुलिस के सहयोग से विश्‍व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना समाज के प्रति अपना उतरदायित्व का निर्वाहन करते हुए ऑटो रिक्शा के माध्यम से जनजागृति अभियान को हाथ में ली है। पिंपरी चिंचवड शहर समेत देश की तमाम सामाजिक संगठनाओं सेे अपील है कि अपने अपने परिसर में ऐसे जनजागृति कार्यक्रम को चलाएं ताकि हम अपनों को इस महामारी से बचा सकें।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *