ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

मुंबई-कोरोना का कहर अब भगवान के भक्तों भी डराने लगा है। मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर को भी अगले नोटिस तक के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 7 बजे से ही सिद्धिविनायक मंदिर को बंद किया जा रहा है। मंदिर कब खुलेगा इसके बारे में सूचना बाद में दी जाएगी। मुंबई का यह मंदिर अच्छी-खासी भीड़-भाड़ वाले इलाके में आता है, ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 38 मामले सामने आने से राज्यभर में हड़कंप मचा हुआ है। सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। अब राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टाल दी जाएं। इसके अलावा पंचायत और निकाय चुनावों को भी तीन महीने के लिए टाल दिया गया है।महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अब तक पुणे में आए। धीरे-धीरे मुंबई में भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती दिख रही है, जिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है। मुंबई पुलिस ने पहले ही धारा 144 लागू करते हुए ग्रुप टूर करने पर पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी शूटिंग बंद करने का फैसला किया है।महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 16, मुंबई में 8, नागपुर में 4, रायगढ़, नवी मुंबई और यवतमाल में 3, कल्याण, औरंगाबाद, अहमदनगर, ठाणे में 1 मरीज पाया गया है। उधर, मुंबई पुलिस ने अबरार मुश्ताक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आरोप था कि उसने एक महिला को सर्जिकल मास्क बेचने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *