ताज़ा खबरे
Home / pimpri / भाजपा विधायकों और नगरसेवकों ने किया धारा 144 का सरेआम उल्लंघन

भाजपा विधायकों और नगरसेवकों ने किया धारा 144 का सरेआम उल्लंघन

पिंपरी- पुणे जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए जिले में जमावबंदी के तहत धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है। पुलिस प्रशासन ने धारा 144 पर अमल भी कर रही है। लेकिन आज पिंपरी चिंचवड शहर के भाजपा विधायक, नगरसेवक, पदाधिकारियों ने धारा 144 की सरेआम धज्जियां उडाते हुए उल्लंघन किया और आकुर्डी के एक तीन सितारा होटल में भाजपा पदाधिकारियों नगरसेवकों की बैठक आयोजित की।    आज शहर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पाटिल पधारे थे। पत्रकार परिषद लेने के बाद शहर के भाजपा पदाधिकारियों व नगरसेवकों की एक बैठक बुलायी। जिसमें करीबन 75 लोगों की उपस्थिति रही। इसमें महापौर माई ढोरे, चिंचवड से भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप, भोसरी से भाजपा विधायक व शहर अध्यक्ष महेश लांडगे, सचिन पटर्वधन, सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके, सदाशिव खाडे, राजू दुर्गे, उमा खापरे, उपमहापौर तुषार हिंगे, पूर्व स्थायी समिति सभापति विलास मडेगिरी, अमित गोरखे, महासचिव अमोल थोरात समेत कई पदाधिकारी नगरसेवक, कार्यकर्ता उपस्थित थे।   धारा 144 कानून के उल्लंघन करने पर कलेक्टर क्या कार्रवाई करेगें? इस पर सबकी निगाहें है। आपको बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए  मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिलाधिकारी ने पुणे जिले के सिनेमा घर, मॉल, स्कुल कॉलेज, राजनीतिक, धार्मिक, खेल संबंधित सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाते हुए शहर में जमावबंदी की धारा 144 लगाई है। मगर भाजपाईयों ने आज कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम धारा 144 का उल्लघंन करते हुए बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी इस बैठक में शामिल होने वाले भाजपाईयों के विरुद्ध क्या दंडात्मक कार्रवाई करते है यह देखने वाली बात होगी। साथ ही कल चिखली में पूर्व महापौर राहुल जाधव द्धारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को रद्द कराने के लिए पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाती है इस पर भी सबकी निगाहें टिकी है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *