ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भारत में 700 पानी की जहाजों को नो एन्ट्री

भारत में 700 पानी की जहाजों को नो एन्ट्री

नई दिल्ली-भारत सरकार कोरोना वायरस महामारी को लेकर काफी गंभीर है। विदेश से आने वाले अलग अलग मार्गों से लोगों की निगरानी की जा रही है। पानी के रास्ते विदेश से आने वाले 700 जहाजों को भारत में नो एन्ट्री का फरमान जारी किया गया। इसमें करीबन 25 हजार यात्री सवार थे। भारतवासियों ककी जान बचाना पहली प्राथमिकता है। कारोबारी व यात्री जहाजों में विदेशी लोग आते है। बंदरगाह में जहाजों का एक एक महिना ठहरना और विदेशी कर्मचारियों का शहरों में घूमना फिरना भारतीय जनता को कोरोना होने का खतरा बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।     कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने अब तक 700 से ज्यादा जहाजों के 25,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को भारतीय तटों पर नहीं उतरने दिया। पोत शिपिंग मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने यह जानकारी दी माल चढ़ाने और उतारने पर पाबंदी के अलावा सरकार ने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आए किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज, चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के भारतीय तटों पर उतरने को लेकर 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है। यह रोक पिछले हफ्ते लगाई गई। देश के प्रमुख बंदरगाहों पर यह प्रतिबंध 1 फरवरी 2020 के बाद कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्रा करने वालों पर लागू है।एक अधिकारी ने बताया, 13 मार्च तक चीन या कोरोना प्रभावित दूसरे देशों से होकर आए 703 जहाजों पर सवार कुल 25,504 यात्री और चालक दल के सदस्य भारतीय तटों पर आए। वायरस को फैलने की किसी भी आशंका को खत्म करने के लिए एहतियातन उन लोगों को उतरने की इजाजत नहीं दी गई। उन्हें तट पर निर्धारित जगहों पर ठहरने को कहा गया लेकिन 26 जनवरी के बाद ऐसे यात्रियों या क्रू को तट पर उतरने के लिए जरूरी पास नहीं जारी किया गया।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *