ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भाजपा धर्मनिरपेक्ष ढांचे को कर रही है तहस नहस-अखिलेश

भाजपा धर्मनिरपेक्ष ढांचे को कर रही है तहस नहस-अखिलेश

लखनऊ- समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लखनऊ सपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा निशाने पर रही तो आजम खान की गिरफ्तारी एनआरसी छायी रही। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल, अहमद हसन, नंदा उपस्थित थे।      सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को यहां शुरू हो चुकी है। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक शुरू होते ही अखिलेश यादव ने समाजवादी बुलेटिन को नए स्वरूप में लॉन्च करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी की तरफ से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति मजाक बनकर रह गई है। केंद्र और यूपी की सरकार निर्लज्जता से धर्मनिरपेक्ष ढांचे को भी तहस-नहस करने में जुटी हुई है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई बयान जारी किए गए। इसमें केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा गया है। बयान के मुताबिक, आज आम भारतीय का आत्मबल टूट चुका है, वह निराश, उदास और कहीं क्रोध में है। सत्ता उसके लिए एक भयानक राक्षस की तरह है जो हर पल उसका शोषण करती जा रही है। गांव वीरान हो रहे हैं। खेती और किसान उपेक्षित हैं। बेकारी सुरसा की तरह बढ़ रही है। जहां लूट ही लूट है, कौन कितना लूट सकता है, इसकी होड़ है।105 लोग इस बारे में बात कर रहे हैंदेश की मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना – सपापार्टी का कहना है कि सरकार और उसके सहयोगी संगठन एक तरह की नई परिभषा गढ़ रहे हैं और निर्लज्जतापूर्वक संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को तहस-नहस करने में लगे हुए हैं। पार्टी ने कहा, ’देश की मौजूद सरकार का लक्ष्य केवल किसी न किसी तरीके से सत्ता में बने रहना और सत्ता को हासिल करना है। छल और बल से अपनी विचारधारा को जनता पर थोपना और जनता के सरोकार के सारे कार्यों की उपेक्षा करना एक सामान्य बात हो गई है।’
रूस जैसा विश्वसनीय सहयोगी भी गलत नीतियों की वजह से दूर जा रहा सपा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी विदेश नीति अपने मूल लक्ष्य से भटक गई है। रूस हमारा सबसे विश्वसनीय मित्र देश था, लेकिन हमारी गलत नीतियों के चलते उसका झुकाव भी पाकिस्तान की तरफ होने लगा है। हम बिना किसी संकोच के यह कह सकते हैं कि हमारे मित्र देशों की संख्या कम हुई है और शत्रु देशों की संख्या बढ़ी है जबकि सफल विदेश नीति वह होती है, जिसमें मित्र देशों की संख्या बढ़े और शत्रु देशों की संख्या घटे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *