ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / आलंदी पुलिस का जनता दरबार, हर शनिवार

आलंदी पुलिस का जनता दरबार, हर शनिवार

आलंदी- आलंदी पुलिस ने जनता की प्रलंबित समस्याओं को जल्द निपटाने के लिए हर शनिवार के दिन जनता दरबार लगाने का एतिहासिक निर्णय लिया है। आज शनिवार को पहला जनता दरबार हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अपना फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार की विशेषता यह रही कि पुलिस के कर्मचारी जिनके पास केसेस प्रलंबित हैं उनको भी बुलाया गया था। आलंदी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरिक्षक राजेंद्र चौधर और क्रांइम ब्रांच के पुलिस निरिक्षक प्रभाकर जाधव उपस्थित थे। जिन लोगों की शिकायतों का निवारण समय पर नहीं हुआ उससे संबंधित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से सवाल-जवाब भी हुआ। कारण पूछा गया कि यह प्रकरण अब तक प्रलंबित क्यों रहा?    जनता दरबार में खुला मंच खुली बहस एकदम पारदर्शी काम आज आलंदी पुलिस का दिखा। इसके पीछे मकसद यह है कि आलंदी और आसपास के ग्रामीण आंचल में बढते अपराध, महिला सुरक्षा, कमजोरों पर हो रहे जुल्म पर लगाम कसना है। आपके आसपास अगर कोई गलत काम हो रहा है तो उसकी शिकायत करने का अच्छा प्लेटफॉर्म जो मोबाईल अ‍ॅप के जरिए शिकायत करने के लिए लोगों को दिया गया। आलंदी पुलिस की एक महिला पथक को तैयार किया गया है जो महिला होस्टलों, स्कुल कॉलजों में जाकर लडकियों, महिलाओं से उनकी समस्या जानने का काम करती है और शिकायतें सुनकर बिना विलंब निवारण करती है।    आपको बतातें चलें कि आलंदी एक महान तीर्थ क्षेत्र है जहां संत ज्ञानेश्वर महाराज की संजीवनी समाधि, मंदिर और इंद्रायणी जैसी पवित्र गंगा होने के कारण हर रोज हजारों की संख्या में भक्त आते है। इन्हीं भक्तों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है। इंद्रायणी घाट और मंदिर परिसर, बस स्थानक जैसे सार्वजनिक भीडभाड स्थलों पर लूटमार, पाकिटमार, छेडछाड करने वाले बदमाशों का जमावडा लगा होता है। हर दिन चैनस्नेचिंग, छेडछाड, मारपीट जैसी घटनाएं घटती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आलंदी पुलिस ने एक महिला पथक निगरानी के लिए नियुक्त किया है। जिसके तहत कई पाकिटमार, लूटमार, रोड रोमियों की धरपकड भी हुई।       इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आलंदी पुलिस ने जनता दरबार के माध्यम से समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। जिसकी चहुमुखी प्रशंसा हो रही है। ऐसा ही जनता दरबार पिंपरी चिंचवड व पुणे शहर में होने की जरुरत है। क्या दोनों महानगरों के पुलिस आयुक्त आलंदी पुलिस के इस जनता दरबार का आदर्श लेकर ऐसे ही सामाजिक उपक्रम शहरी भागों में शुरु करेगी? ऐसा सवाल शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से पूछा  है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *