ताज़ा खबरे
Home / pimpri / विश्व श्रीराम सेना द्धारा कार्यक्षम पुलिस नारी शक्तियों का सम्मान

विश्व श्रीराम सेना द्धारा कार्यक्षम पुलिस नारी शक्तियों का सम्मान

पिंपरी-विश्व महिला दिवस के पावन पर्व पर आज पिंपरी चिंचवड शहर की सबसे बडी सामाजिक संगठना विश्व श्रीराम सेना द्धारा आज शहर में विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय एवंम प्रेरणादायक कार्य करने वाली महिलाओं का भव्य सत्कार करके हौसलावजाही किया गया।     निगडी पुलिस थाने में कार्यरत महिलाओं का विश्व श्रीराम सेना का प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ द्ेकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर पुलिस निरिक्षक प्रशांत आव्हाड ने महिलाओं को महिला दिवस पर शुभेच्छा देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की महिलाओं का सम्मान करना मतलब हमारे पुलिस स्टेशन परिसर में रहने वाली सभी महिलाओं का सत्कार है। शहर की महिलाओं की सुरक्षा करना हमारा पहला दायित्व बनता है। विश्व श्रीराम सेना समाज में अच्छा कार्य कर रही है। महिला पुलिस कर्मियों का सत्कार होना मतलब समाज के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना होता है। ऐसी सामाजिक संगठनाओं की जरुरत समाज व देश को है।  विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबु गुप्ता के कुशल नेतृत्व में महिला दिवस पर पुलिस महिला कर्मियों का सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पुलिस निरिक्षक प्रशांत आव्हाड, पुलिस निरिक्षक महेंद्र अहिरे व विश्व श्रीराम सेना संगठना की पदाधिकारी ज्योती माझरे, प्रमोद गुप्ता, अक्रम शेख,रोहित प्रसाद, इम्तियाज शेख, विनोद गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिपक चव्हाण,प्रकाश कांबले समेत कई मान्यवर उपस्थित थे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *