ताज़ा खबरे
Home / pimpri / हर महिला को सुरक्षा अ‍ॅप इस्तेमाल करने की जरुरत- रवींद्र चौधरी

हर महिला को सुरक्षा अ‍ॅप इस्तेमाल करने की जरुरत- रवींद्र चौधरी

आलंदी पुलिस स्टेशन ने निकाली महिला सुरक्षा रैली

आलंदी-विश्व महिला दिवस पर शहर भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आलंदी में पुलिस स्टेशन अंतर्गत महिला सम्मेलन और कार्यक्षम महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आलंदी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रविंद्र चौधरी, प्रकाश जाधव,मचिंद्र शेंडगे, आलंदी नगरपालिका के नगराध्यक्ष मीराताई पाचुंदे, महिला और बालकल्याण समिति सभापति स्मिता रायकर, नगरसेविका प्रतिभा गोगावले, रुक्मिणी कांबले, मालन घुंडरे, नियती शिंदे, वंदना सोनवणे, लता मिंढे, रुपाली पानसरे, मंगल हुंडारे, आलंदी शहर की विभिन्न महिला बचत गट की महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी। इस अवसर पर सबको फेटे बांधकर आलंदी शहर में महिला सुरक्षा रैली निकाली गई।   महाराष्ट्र सरकार की ओर से शिवछत्रपति राज्य क्रीडा पुरस्कार प्राप्त विजेता अंकिता गुंड का आलंदी पुलिस स्टेशन की ओर से वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रवींद्र चौधरी के हाथों सत्कार हुआ। सावित्री च्या लेकी नामक विषय पर कु. सिद्धी उपरे ने नाटक का प्रस्तुतीकरण की। इस अवसर पर मार्गदर्शन करते समय रवींद्र चौधरी ने महिलाओं को महिला सुरक्षा अ‍ॅप की जानकारी दी। साथ ही अपने घर परिवार के लडके लडकियों को कानून के बारे में जानकारी देनी चाहिए। अपने आस पडोस में अगर कोई अपराध, अत्याचार, हिंसा, लैंगिक शोषण जैसे अपराध दिखाई दे तो सुरक्षा अ‍ॅप में तत्काल जानकारी देनी चाहिए। महिलाओं में अपार शक्ति और सहनशीलता होती है। व्यावसायिक क्षेत्र में  विश्वभर में महिलाओं ने कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। बुद्धिमत्ता के जोर पर विश्व पटल पर अलग पहचान बना चुकी महिलाओं को शत् शत् नमन। वात्सल्य की भावना से परिपूर्ण महिलाएं संसार की रचेता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला पुलिस कांचन पंडीत, उषा घारे, आशालता टाकलकर, किरण नाणेकर, रेखा पुजारी ने भारी परिश्रम की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *