ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे मुंबई महामार्ग पर 2 हादसे में कई घायल

पुणे मुंबई महामार्ग पर 2 हादसे में कई घायल

पुणे- पुणे मुंबई महामार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे है। आज सुबह फिर महामार्ग पर 2 अलग अलग दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार ट्रक ने निजी बस और एम्बुलेंस के बीच टक्कर  हुई। इस हादसे में बस में सवार और ट्रक चालक घायल हुए है। यह घटना देर रात घटी है। घटना के बाद महामार्ग पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में जीवित हानि नहीं हुई है।वहीं आज सुबह फिर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर दी। इस हादसे में पिकअप गाड़ी का चक्का क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा आज सुबह 6 बजे के करीब ओझरडे गांव के पास हुआ है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों हादसों की वजह से यातायात प्रभावित रही। और लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महामार्ग पर बढ़ रहे हादसों की संख्या यह चिंता का विषय है । हर रोज महामार्ग और एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही इसके लिए चालक जिम्मेदार है साथ ही महामार्ग पुलिस भी जिम्मेदार है। कई जगहों पर स्पीड लिमिट और लेन में चलने के कानून को लोग पालन नहीं करते जिससे ऐसी दुर्घटनाओं में फिर लोगों को जिंदगी खोनी पडती है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *