ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे में धक्कादायक मामला : 5 लडकियों से दुष्कर्म करने वाला भोंदू बाबा गिरफ्तार

पुणे में धक्कादायक मामला : 5 लडकियों से दुष्कर्म करने वाला भोंदू बाबा गिरफ्तार

पुणे शहर में भोंदू बाबा का पर्दाफाश हुआ है। भोंदू बाबा के जाल में आकर एक परिवार को बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ी। पुणे के एक परिवार में 3 भाईयों को मिलाकर 9 लड़कियां थी। घर में लड़का नहीं होने परिवार वाले चिंतित थे। इसका फायदा उठाकर एक भोंदू बाबा ने परिवार वालों को अपने जाल में फंसाया और घर की 4 नाबालिग और 1 बालिग लड़की के साथ जादू टोने के नाम पर उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले  घर के एक बालिग लड़की को भगाने की कोशिश की तब जाकर घर की अन्य पीड़ित युवतियों ने बाबा की करतूत के बार में पर्दाफाश किया।पुलिस के अनुसार सोमनाथ कैलाश चव्हाण उम्र महज 32 साल ऐसा भोंदू बाबा का नाम है। रिश्तेदारों से इस बाबा की पहचान इस पीड़ित परिवार से हुई। पीड़ित परिवार में 3 भाईयों को 9 लड़कियां होने से घर के चिराग के लिए कोशिश जारी थी। इसी बात का फायदा भोंदू बाबा ने उठाया। भोंदू बाबा परिवार की नाबालिग लड़कियों को एक कमरे में बुलाता था और उन्हें निर्वस्त्र करके उनके शरीर पर नींबु रखता था और उसका रस पूरे शरीर पर लगाकर उनका शोषण करता था। साथ ही पीड़ित लड़कियों को जान से मारने की धमकी देता था। 
  महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के मिलिंद देशमुख और नंदिनी जाधव को जब भोंदू बाबा के काले करतूतों के बारे में पता चला तो मामला पुलिस के पास आया। बाबा की पहले 2 शादियां भी हो चुकी है और उसे 2 लड़कियां है। भोंदू बाबा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का रहने वाला है। पिंपरी पुलिस और कार्यकर्ताओं ने मिलकर भोंदू बाबा को पकड़ा। आगे की जांच में पुलिस जुटी है। पिंपरी पुलिस पुलिस आयुक्तालय के डीसीपी स्मिता पाटिल ने कहा है कि भोंदू बाबा के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। कुल 5 पीड़ितों के साथ बाब ने शोषण किया है। बाबा के खिलाफ पॉस्को और अन्य कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक शंका यह भी जताया जा रहा है कि भोंदू बाबा लड़कियों को भगाकर दूसरे राज्य में बेच दिया करता था। पुलिस इन सभी मामलों को लेकर पूछताछ और छानबीन कर रही है

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *