ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / महाशिवरात्रि पर्व पर 140 गोवंश को कत्ल होने से बचाया

महाशिवरात्रि पर्व पर 140 गोवंश को कत्ल होने से बचाया

पुणे- सातारा जिले के उंब्रज पुलिस की सर्तकता के चलते महाशिवरात्रि पर्व पर 140 बैलों को कत्ल होने से बचाया गया। पुुलिस को यह जानकारी मिली थी कि 12 गोवंश को एक टेम्पों में भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने टेम्पो की तलशी ली और 12 गोवंश को आजाद कराया। सोलापुर शहर में विजापुर नाका पुलिस स्टेशन की सीमा पर एक ट्रक में 37 गोवंश को कत्ल करने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सर्तकता दिखाई और गोवंश को आजाद कराया। इसी तरह अकोला में पुलिस की मदद से 45 गोवंश को कटने से बचाया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।   सभी गोवंश को गोशाला भेजा गया है। इसमें 2 ट्रकों को भी जब्त किया गया। उंबज पुलिस स्टेशन के अजय गरुड, विजापुर नाका पुलिस स्टेशन, आकोला, गोंदिया पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *