ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / शरद पवार झूठ,अशांति फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे-मिलिंद परांडे

शरद पवार झूठ,अशांति फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे-मिलिंद परांडे

शरदव पवार जवाबदार से बेजवाबदार नेता कैसे बने?-मिलिंद परांडे पिंपरी- विश्व हिन्दू परि के केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे ने आज शरद पवार, वारिस पठान, ओवैसी पर जमकर बरसे। शरद पवार राममंदिर ट्रस्ट की तरह मस्जिद ट्रस्ट बनाने की वकालत कर रहे हैं। उनको पता है कि सुप्रिम कोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट निर्माण हुआ। लेकिन लखनऊ में कहा कि राममंदिर की तरह मस्जिद निर्माण में ट्रस्ट गठित होना चाहिए। ऐसे बेजवाबदार बयान देखकर शरद पवार झूठ,अशांति फैला रहे है। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वारिस पठान ने 100 करोड हिन्दू के मुकाबले 15 करोड मुसलमान हिन्दूओं पर भारी है। ऐसे बयान बहादूर एक झूठी शान और अहंकार में बोल रहे है। ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते है। फिर भी हिन्दू समाज खामोश है। ऐसे राष्ट्रविरोधी और हिन्दू विरोधी ताकतों के पीछे राष्ट्रद्रोही परदे के पीछे खडा होता है। ऐसे बयान को राज्य सरकार गंभीरता से लेना चाहिए, कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।   नगरिकता संशोधन कानून के बारे में कहा कि दलितों और मुसलमानों को डराया जा रहा है कि यह कानून लागू हो गया तो उन्हें देश से निकाल दिया जाएगा। यह कानून नागरिकता देने का काम करेगा ना कि छीनने का। पाक, अफगान, बांगला देश में दलित, बौद्ध,सिख, पारसी, जैन समाज की संख्या कम है। अगर वो भारत देश में आते हैं तो शरणार्थी कहलाएंगे। हमारा काम तो देश के घुसपैठिओं को खदेडना है। एक सवाल का जवाब देते हुए परांडे ने कहा कि नागरिकता कानून लोकसभा, राज्यसभा में पारित हो गया है अब उस पर पुर्नविचार करने की जरुरत नहीं। अब समय आ गया है कि घर घर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में सही जानकारी देना।  राममंदिर निर्माण के लिए लगने वाले खर्च के बारे में बताया कि करोडों हिन्दू जो राम पर अस्था रखता है। उनके सहयोग से निर्माण कार्य होगा। इसमें सरकारी पैसा नहीं लिया जाएगा। राम मंदिर के लिए जो पत्थर तराशे गए है। इन्हीं पत्थरो का उपयोग किया जाने वाला है। 29 मार्च से 7 अप्रैल 2020 तक देशभर में रथयात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें कम से  कम 2 लाख गांवों तक पहुंचने का मिशन है। ब्लाक स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। महाराष्ट्र में 1 लाख लोग विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हुए है। शहर में 22 मार्च और 23 मार्च को पिंपरी चिंचवड शहर में विश्व हिन्दू परिषद की कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है।   ऐसी जानकारी मिलिंद परांडे ने दी।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *