ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / लुटेरी दुलहन गिरफ्तार,12 दूल्हों को लूटने का रिकॉर्ड

लुटेरी दुलहन गिरफ्तार,12 दूल्हों को लूटने का रिकॉर्ड

बुलंदशहर-पटना, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि जगहों पर नकली शादी रचाकर 12 दूल्हों को लूटने वाली दुल्हन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ गई। किसी भी ससुराल में 9-10 दिनों से ज्यादा पैर नहीं जमे। मेहंदी का रंग भी नहीं उतरता, उससे पहले मांग दूसरे के नाम की भर लेती। शादी को लूट का हथियार बना लिया था। दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के कई जिलों में लुटेरी दुलहन की तलाश थी। बुलंदशहर थाना पुलिस ने दनकौर रेलवे स्टेशन से इसी आरोप में एक युवती और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है। दोनों के साथ एक व्यक्ति भी था, जो पुलिस को देखकर फरार हो गया।सिकंदराबाद कोतवाली के गांव मसौता निवासी मनोज की शादी 31 जनवरी को पायल के साथ राम और जानकी ने कराई थी। 9 फरवरी की रात राम और जानकी के साथ 6 लाख रुपये की जूलरी लेकर पायल भाग गई। मनोज ने सिकंदराबाद कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस को सूचना मिली की पायल, राम और जानकारी दनकौर रेलवे स्टेशन पर हैं। पुलिस को देखकर राम फरार हो गया, लेकिन पायल और जानकी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से बड़ी मात्रा में जूलरी बरामद हुई है।पायल और जानकी को दनकौर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उनका साथी राम फरार हो गया। शादी करने के कुछ दिनों बाद जूलरी लूटकर ये फरार हो जाते थे।पुलिस के अनुसार, पायल का असली पति योगेश है। वह दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली है। जानकी राकेश की पत्नी है और विकासपुरी (नई दिल्ली) की रहने वाली है। ये सभी बहन, भाई या दोस्त बनकर रिश्ता लेकर जाते थे। रिश्ते में कभी पायल तो कभी जानकी की फोटो लड़के वालों को दिखाते थे। कुछ समय पहले फरीदाबाद के बदरौला थाना क्षेत्र के तिल गांव निवासी मनोज से भी शादी कर 8 दिन बाद जूलरी लेकर फरार हो गए थे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *