ताज़ा खबरे
Home / अन्तर्राष्ट्रीय / धरती की ओर 55 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है परमाणु बम जैसा खतरा

धरती की ओर 55 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है परमाणु बम जैसा खतरा

वॉशिंगटन। परमाणु बमों जैसा बडा खतरा धरती की ओर 55 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है। यह खतरा धरती से टकरा सकता है या फिर धरती के बाजू से होकर गुजर सकता है। अगर धरती से टकराता है तो किसी बडी तबाही से इंकार नहीं किया जा सकता।   अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने नासा ने दावा किया कि एक विशालकाय ऐस्ट्रॉयड तेजी से धरती की ओर बढ़ रह है। नासा ने इस ऐस्ट्रॉयड का नाम 2002-पीजेड39 रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह धरती से टकराता है तो कई परमाणु बमों जितनी तबाही मचा सकता है। पीजेड एक अपोलो ऐस्ट्रॉयड है, यह सूर्य के चारों ओर घूमने के दौरान कई बार हमारे ग्रह के मार्ग को काटता बुर्ज खलीफा के साइज का यह ऐस्ट्रॉयड पृथ्वी की तरफ 55,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नासा के उछएजड के मुताबिक, यह बेहद खतरनाक ऐस्ट्रॉयड शनिवार को शाम 5 बजे धरती के रास्ते में आएगा।नासा ने कहा कि ऐसे ऐस्ट्रॉयडों को हम पोटेंशली हजार्डस ऐस्ट्रॉयड (पीएचए) मानते हैं, यह धरती से टकरा सकते हैं या उसके पास से बेहद करीब से गुजर सकते हैं।’ इस ऐस्ट्रॉयड का आकार दुबई की बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है और यह हमारी पृथ्वी के 57 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *