ताज़ा खबरे
Home / pimpri / कारगिल युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक ने बेटी की शादी में दिव्यांग जवानों को सम्मानित किया

कारगिल युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक ने बेटी की शादी में दिव्यांग जवानों को सम्मानित किया


पुणे. सोमवार को पुणे से सटे पिंपरी में हुई एक शादी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी करगिल युद्ध में दिव्यांग हुए एक सैनिक की बेटी की थी। खास बात यह रही कि इस शादी में मेहमानों के तौर पर कारगिल युद्ध के दौरान दिव्यांग हुए वीर सैनिक और उनके परिवार शामिल हुए। शादी में कुल 12 दिव्यांग सैनिकों को दूल्हा-दुल्हन के हाथों सम्मानित भी किया गया।

20 से ज्यादा दिव्यांग सैनिकों को निमंत्रण भेजा

सोमवार को रिटायर्ड सैनिक धनेश्चर भोज की बेटी प्रियंका की सोमवार पिंपरी में रहने वाले वैभव से हुई। धनेश्वर 1999 में करगिल युद्ध के दौरान एक पैर से दिव्यांग हो गए थे। सेना से रिटायर्ड होने के बाद भी वे युद्ध के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों के टच में रहे और बेटी की शादी में उन्हें सम्मानित करने का मन बनाया। अपनी इच्छा उन्होंने बेटी प्रियंका को बताई और फिर 20 से ज्यादा दिव्यांग सैनिकों को शादी के लिए निमंत्रण भेजा, जिसमें से 12 सैनिक अपने परिवार संग शादी में शामिल हुए।

‘करगिल में लड़े सभी सैनिक वीरता का प्रतीक’

शादी को खास बनाने के लिए इसमें देशभक्ति के गाने बजाए गए। सभी बारातियों ने अपने गाल पर तिरंगा बनाया हुआ था। शादी के बाद प्रियंका ने कहा कि आज उन्हें पिता के तौर पर 12 वीर सैनिकों का आशीर्वाद मिला है। वहीं, पिता धनेश्चर भोज ने कहा, ‘करगिल युद्ध में लड़े सभी सैनिक वीरता का प्रतीक हैं। लोग उनकी वीरता को याद रखे इसलिए सभी का सम्मान जरुरी था। मैंने अपनी इच्छा बच्चों को बताई और सभी ने उसे पूरा करने में मेरा सहयोग किया।



Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *