ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे की पाषाण झील किनारे कंबल में लिपटे मिले दो दुधमुंहे बच्चे

पुणे की पाषाण झील किनारे कंबल में लिपटे मिले दो दुधमुंहे बच्चे

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे की पाषाण झील के पास दो दुधमुंहे बच्चे बरामद हुए हैं। इनमें सेक लड़की और एक लड़का शामिल है। दोनों संभवतः जुड़वां बताएं जा रहे हैं। फिलहाल दोनों को पाषाण के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उन्हें यहां छोड़ने वालों की तलाश कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, झील के किनारे मॉर्निंग वाक पर गए लोगों को एक कंबल में लिपटे हुए थे और भूख के कारण रो रहे थे। फिलहाल पाषाण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों बच्चों को चाइल्ड वार्ड के एनआईसीयू में एडमिट करवाया गया है। उनके कपड़ों को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी अच्छे घर से हैं और उन्हें जानबूझकर वहां छोड़ा गया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *