ताज़ा खबरे
Home / pimpri / झारखंड में हेमंत सोरेन को मिला ताज, भाजपा का हटा राज

झारखंड में हेमंत सोरेन को मिला ताज, भाजपा का हटा राज


रांची=झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में बड़ी जीत की तरफ बढ़ता दिख रहा है। अब तक मिले रुझानों में हेमंत सोरेन के पार्टी जेएमएम गठबंधन को 47 सीटें मिलती नजर आ रही है. भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई है.जबकि झारखंड विकाीस मोर्चा को 3 सीटें अन्य की झोली में 7 सीटें गई है. झारखंडियों ने भाजपा के सिर ताज हटाकर हेमंत सोरेन को पहना दिया है.हेमंत अपनी दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवार दास अपनी सीट पर चुनाव हार गए.
जीत से गदगद जेएमएम नेता और राज्य के संभावित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम साइकल पर निकले। उनके चेहरे की चमक जीत की खुशी को बयां कर रही थी। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव जीत गए ह््ैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह हरेक वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने चुनाव परिणाम को अपने पिता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन के अथक परिश्रम का फल बताया।
हेमंत ने कहा, ’उत्साह का दिन तो है ही, संकल्प लेने का भी दिन है। यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। जिस उद्देश्य के लिए यह राज्य बनाया गया था, उसे पूरा करने का वक्त आ गया है।’ उन्होंने कहा कि आगे की नीति गठबंधन दलों के साथ बातचीत के बाद तय होगी। हेमंत ने उनकी पार्टी के साथ कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन करने पर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
झारखंड के संभावित सीएम ने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार की सभी समुदायों पर नजर रहेगी। उन्होंने कहा, ’इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा जो एक मील का पत्थर साबित होगा। जिस उम्मीद से लोगों ने हमें वोट दिया है, मैं उनकी उम्मीदें पूरा करने का भरोसा दिलाता हू्ं।’

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *