ताज़ा खबरे
Home / pimpri / छठ पूजा: विश्व श्रीराम सेना व्दारा इंद्रायणी मोशी घाट पर स्वच्छता अभियान

छठ पूजा: विश्व श्रीराम सेना व्दारा इंद्रायणी मोशी घाट पर स्वच्छता अभियान


मेयर राहुल जाधव और विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता का सहभाग
दीपावली के छठे दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को  छठ पर्व मनाया जाता है। सूर्य उपासना का लोक महापर्व पूर्वी भारत के बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रो में मनाया जाता है। इस राज्य के रहवासी जिस जिस प्रदेश में अपना व्यवसाय, उद्योग, नौकरी के लिये गये है। उस राज्यों में भी यह छठ पर्व मनाया जाता है। पिंपरी चिंचवड़ शहर में इस पर्व कि तैयारी ज़ोर सोर से शुरू हो गयी है। विश्व श्री राम सेना व्दारा मोशी में इंद्रायणी नदी घाट पर बुधवार 30 ऑक्टोबर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्व श्री राम सेना व्दारा मोशी के इंद्रायणी घाट पर शनिवार और रविवार को छठ पूजा पर भव्य काशी गंगा आरती का आयोजन किया गया है।
     इस पर्व के तैयारी के लिये मोशी, इंद्रायणी घाट पे स्वच्छता अभियान किया गया। शहर के मेयर राहुल जाधव के उपस्थिती मे और विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता, सल्लागार सुभाष माछरे ने इस उपक्रम में हिस्सा लिया और श्रमदान किया। विश्व श्रीराम सेना के संस्थापक लाल बाबू गुप्ता ने बताया कि सूर्य षष्ठी महापर्व छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष को मनाया जाने वाला एक हिन्दू महापर्व है। छठी माई कि पूजा सुरुवात चतुर्थी नहाय खाय से प्रारंभ होती है। इसके अगले दिन पंचमी को खरना ( इसमें प्रसाद के रूप में गन्ने के रस व गुड़ से बनी खीर और पूरी दी जाती है) षष्ठी को शाम डूबते हुये सूर्य (सूर्यास्त) को अर्ध्य दिया जाता है। इसी कर्मबध में सप्तमी उगते हुये सूर्य (सूर्योदय) को दूध, जल, से अर्ध्य दिया जाता है। इस बार सूर्य षष्ठी महापर्व 31 ऑक्टोबर से 3 नवंबर तक मनाया जायेगा। सूर्य कि उपासना के लिये ये व्रत किया जाता है। प्रकृति और समाज में एकरूपता साधने वाले इस पर्व में आस्था, प्रेम, विश्वास, त्याग, समर्पण, भाईचारा और पर्यावरण के प्रति अपनी समर्पण भावना का यह महापर्व है। शहर के मेयर राहुल जाधव ने भी अपना मनोगत मे कहा कि, इस छठ पूजा में हम और हमारे शहर के विधायक और पदाधिकारी हम सभी पूर्ण रूप से सहभागी होंगे। कि पिछले कई वर्षों से विश्व श्रीराम सेना व्दारा छठ पूजा मनाया जाता है और हम सभी तरह का सहयोग करने के लिये पूर्ण रूप से तैयार है। अपने घर, परिसर, गली, गाँव को तरजीह दिये जाने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान सफल हो सकेगा।
      इस मौक़े पर निलेश बोराटे, अतुल बोराटे, निखिल बोराडे, मंगेश हिंगणे, योगेश बोराटे, चेतन बोराटे, बबन हिंगणे, नितिन गायकवाड़, आबा घारे, उमेश सिंह, छठ पूजा समिति के सभी सदस्य श्यामबाबू गुप्ता, विनोद प्रसाद, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह , किरण गायकवाड़, पृथ्वी प्रसाद, ब्रिजेश प्रजापती, रोहित प्रसाद, विकास गुप्ता, और विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख प्रमोद गुप्ता, अकर्म शेख़ , राहुल गुप्ता, प्रकाश कांबळे, विवेक भुजबळ, पप्पू गुप्ता, डा. पंकज गुप्ता, सत्यम गुप्ता, आदित्य गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *