ताज़ा खबरे
Home / pimpri / महाराष्ट्र भाजपा टिकट बंटवारा में परिवारवाद, दलबदलु रहे हावी

महाराष्ट्र भाजपा टिकट बंटवारा में परिवारवाद, दलबदलु रहे हावी

प्रतीकात्मक इमेज

मुंबई. भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें 19 सीटों पर भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया गया है। वहीं, 9 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में हैं। 12 मौजूदा विधायकों का पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। 52 मौजूदा विधायकों पर पार्टी ने फिर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। 12 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। एक नजर भाजपा की पहली सूची पर-

14 मंत्रियों को दिया टिकट

सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत 14 मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिया है। इनमें चंद्रकांत दादा पाटिल, राम शिंदे, गिरीश महाजन, राज कुमार बडोले, विद्या टिकट, पंकजा मुंडे, संजय कोटे, सुभाष देशमुख, बीजू देशमुख, सुरेश खाडे, संभाजी निलंगेकर, जय कुमार रावल, राधाकृष्ण विखे पाटिल का नाम शामिल है। जबकि पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और मंत्री विनोद तावड़े का नाम भाजपा की पहली सूची में नहीं है। हालांकि, अभी इन दोनों की विधानसभा सीट से भाजपा ने किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

12 विधायकों का टिकट कटा

भाजपा ने मुलुंड सीट से सरदार तारा सिंह, पुणे छावनी से दिलीप कांबले, शिवाजी नगर से विजय काले, कोथरुड से मेधा कुलकर्णी, माजलगांव से आर टी देशमुख, अर्णी (एसटी) से राजू टोडसम, विक्रमगढ़ से विष्णु सहारा, शहदा से उदासिंग पदवी, मुखेड से गोविंद राठौर, नागपुर दक्षिण से कोहले सुधाकर विट्ठल, दहिसर से अशोक कस्बा पेठ से गिरीश बापट का टिकट काट दिया है।

परिवारवाद भी हावी
125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 19 टिकट भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों को दिए गए हैं। इनमें पूर्व नेताओं के बेटे-बेटी, बहु-पत्नी, भतीजे-भतीजी तक शामिल हैं।

उम्मीदवाररिश्तेदारसीट
हेमंत सांवरापूर्व विधायक विष्णु सावर के पुत्रविक्रमगड़ (एसटी)
सुनील कांबलेपूर्व मंत्री दिलीप कांबले के भाईपुणे छावनी
देवयानी फरांडेपूर्व विधायक एन.सी फरांडे की बहूनासिक सेंट्रल
आकाश फुंडकरपूर्व मंत्री भाऊसाहेब फुंडकर के पुत्रखामगांव
समीर मेघेपूर्व सांसद दत्ता मेघे के बेटेहिंगाना
राणा जगजीतसिंह पाटिलपूर्व सांसद पद्मसिंह पाटिल के पुत्रतुलजापुर
संदीप नाइकपूर्व मंत्री गणेश नाइक के बेटेऐरोली
पंकजा मुंडेपूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटीपरली
सिद्धार्थ शिरोलेपूर्व सांसद अनिल शिरोले के पुत्रशिवाजीनगर
वैभव पिचाडपूर्व मंत्री मधुकर पिचाड का बेटाअकोले
मोनिका राजलेपूर्व विधायक राजीव राजले की पत्नीशेवगाव
अमल महाडिकपूर्व विधायक मुन्ना महाडिक के भाईकोल्हापुर दक्षिण
मदन भोसलेपूर्व मंत्री प्रतापराव भोंसले के पुत्रवाई
स्नेहलता कोल्हेपूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे के दामादकोपरगांव
भरत गावितपूर्व मंत्री मणिकराव गावित के पुत्रनवापुर
संतोष दानवेपूर्व मंत्री रावसाहेब दानवे के पुत्रभोकरदन
प्रशांत ठाकुरपूर्व सांसद रामसेठ ठाकुर के पुत्रपनवेल
संभाजी निलजेकर पाटिलपूर्व सांसद रूपताई निलंगकर के पुत्रनिलंगा
अतुल भोसलेपूर्व विधायक दिलीपराव देशमुख के दामाददक्षिण कराड

महाराष्ट्र की हॉट सीटें

सीएम देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल को पुणे की कोथरुड से, बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे को परली सीट से टिकट दिया गया। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्र सिंह राजे सतारा से और बाल गंगाधर तिलक के परिवार से आने वाले मुक्ता तिलक पुणे की कस्बा पेठ सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष, फूलमबरी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरे हैं। सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से जबकि डॉ. विजयकुमार गावित नंदुरबार से चुनाव लड़ेंगे।

किस इलाके से कितने उम्मीदवार

पश्चिम महाराष्ट्र3
उत्तर महाराष्ट्र11
विदर्भ38
ठाणे, मुंबई20
कोंकण2
मराठवाड़ा17
कुल 125

ये पहली बार भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

भाजपा की पहली सूची में ऐसे 9 उम्मीदवारों को जगह मिली है जो पहली बार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इनमें राधा कृष्ण विखे पाटिल जैसे नाम भी शामिल हैं जो दूसरी पार्टी से आए हैं। 

  1. मुक्ता तिलक
  2. भारत गावित
  3. वैभव पिचड
  4. कालिदास कोलम्बकर
  5. हर्षवर्धन पाटिल
  6. राधा कृष्ण विखे पाटिल
  7. राणा जगजीत सिंह
  8. जयकुमार गोर
  9. शिविंदर सिंह सिन्हा भोसले

दलबदलुओं को भी बंटे टिकट
2014 में राकांपा से जीते ऐरोली विधायक संदीप नाइक और अकोले से जीते वैभव पिचड़, सतारा विधायक शिवेंद्र सिंह भोसले को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।  कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक कालीदास कोलाम्बकर वडाला, राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी, जयकुमार गोरे माण से चुनाव लड़ेंगे। 2014 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते शिरीश चौधरी को अमलनेर, महेश लांडगे को भोसरी, विनायक पाटिल को अहमदपुर से टिकट मिला है।   

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *