ताज़ा खबरे
Home / pimpri / महाराष्ट्र कांग्रेस: 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

महाराष्ट्र कांग्रेस: 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 51 प्रत्याशियों के नाम

पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख को लातूर शहर से बनाया प्रत्याशी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी पहली सूची में शामिल, महाराष्ट्र की भोकर सीट से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती शोलापुर सिटी सेंट्रल से चुनाव लड़ेगी

मुंबई-अगले महीने होने जा रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई इस सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती और पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख के नाम भी सम्मिलित हैं।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र की लातूर शहर सीट से अमित देशमुख और भोकर सीट से अशोक चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है। सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती शोलापुर सिटी सेंट्रल से चुनाव लड़ेगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संकेत दिए थे कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी की 51 सीटों के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में ये नाम शामिल हैं :

NBT

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

NBT

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट
इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि था कि कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी की बची 38 सीट सहयोगी दलों को दी जाएंगी।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *