ताज़ा खबरे

जे पी नड्डा दगडुशेठ गणपति दर्शन के बाद बनायी हाईटैक चुनावी रणनीति

पुणे. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुणे में भारतीय जनता पार्टी आज(सोमवार) से अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने जा रही है। इसी कड़ी में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा पुणे आये हैं। देर शाम उनकी एक सभा पुणे में आयोजित होनी है, इससे पहले वे प्रसिद्द दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंचे और बप्पा से आगामी चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया।मंदिर में जेपी नड्डा ने बप्पा का अभिषेक किया। इस दौरान जिले के सभी बड़े भाजपा पदाधिकारी, नगरसेवक यहां उपस्थित थे। सभी ने साथ मिलकर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया’ के नारे लगाए।लोकप्रतिनिधियों व प्रमुख पदाधिकारियों संग की बैठक
इस दौरान स्वर्ण मंदिर यूथ बोर्ड, दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट द्वारा जेपी नड्डा का स्वागत और सम्मान भी किया गया। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र के लोकप्रतिनिधियों व प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में आगामी चुनावों की दृष्टि से जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की भूमिका तथा कार्यकर्ताओं के लक्ष्य संबंधित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *