- कर्नाटक से कुछ ही दिन पहले पुणे में काम की तलाश में आए थे मजदूर दंपती
- कर्नाटक में फल बेचने का काम करते थे दोनों, इसी पैसे को लेकर विवाद होना आया सामने
भोसरी -. भोसरी इलाके में एक महिला ने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति के साथ फल बेचने का काम करती थी। इसी पैसे को लेकर उसका पति से विवाद चल रहा था। घटना रविवार शाम की है।जानकारी के मुताबिक, फातिमा अक्रम बागवान (28) ने बेटी अलफिया अक्रम बागवान (9), झोया अक्रम बागवान (7), बेटा जिआन अक्रम बागवान (6 ) की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली फातिमा चार दिन पहले यहां भोसरी के तलेगांव दाभाड़े स्थित नूर मोहल्ला, न्यू प्रियदर्शनी स्कूल के पास रहने आई थी। यहां किराए पर घर लेकर परिवार के साथ रह रही थी।ऐसे अंजाम दी घटनाअक्रम बागवान पहले फल विक्रेता के तौर पर काम करता था। कर्नाटक से आने के बाद वह काम की तलाश में था। फातिमा ने सुबह पति से पैसे मांगे और उसे काम की तलाश में जाने को कहा। इसके बाद शाम को तीनों बच्चों को नायलोन की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर खुद आत्महत्या कर ली।पति को हिरासत में लिया गया
अक्रम घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद अंदर का दरवजा खोला तो देखा कि चारों के शव लटके हुए हैं। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।