मुंबई : बुधवार को कांग्रेस के उम्मीदवारी की पहली सूची आते ही गुरुवार को राकांपा ने भी 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। राकांपा की पहली सूची में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले को सातारा से टिकट दिया है, जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले को बारामती से टिकट दिया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए कहा कि दो दिन के अंदर शेष सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया जाएगी।
तीन सांसदों को उम्मीदवारी-राकांपा की पहली सूची में चार में से तीन सांसदों को फिर से टिकट दिया गया है। बारामती से सुप्रिया सुले, सातारा से उदयनराजे भोसले, कोल्हापुर से सांसद धनंजय महाडिक के नाम इनमें शामिल हैं।इसके अलावा रायगड से सुनील तटकरे, परभणी से राजेश विटेकर, उत्तर पूर्व मुंबई से संजय दीना पाटील, कल्याण से बाबाजी पाटिल, ठाणे से आनंद परांजपे, जलगांव से गुलाबराव देवकर, बुलढाणा से राजेंद्र शिंगणे और लक्षद्वीप से मोहम्मद फैजल का नाम पहली सूची में है। राकांपा ने हातकणंगले लोकसभा सीट से राजू शेट्टी (स्वाभिमान शेतकरी संगठन) के लिए छोड़ी है।
अहमदनगर छोड़ना संभव नहीं- अहमदनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर चल रहे विवाद के बार में पाटील ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को पहले ही बता दिया गया था कि अहमदनगर की सीट राकांपा नहीं छोड़ सकती। वह सीट छोड़ना संभव नहीं था। माढा और मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र से उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं करने पर पार्टी के अंदर भी सस्पेंस बरकरार है।
मतदान क्षेत्र उम्मीदवार
बारामती सांसद सुप्रिया सुले
सातारा सांसद उदयनराजे भोसले
कोल्हापुर सांसद धनंजय महाडिक
रायगड सुनील तटकरे
परभणी राजेश विटेकर
उत्तर पूर्व मुंबई संजय दीना पाटील
कल्याण बाबाजी बालाराम पाटील
ठाणे आनंद परांजपे
जलगांव गुलाबराव देवकर
बुलढाणा राजेंद्र शिंगणे
लक्षद्वीप मोहम्म्द फैजल