ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे में 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता

पुणे में 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता

पुणे. कई साल से भारतीय जमीन पर रह रहे 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को पुणे जिला प्रशासन ने गुरुवार को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी। भारतीय नागरिकता पाने वालों में एक ऐसी महिला भी शामिल हैं जिनका जन्म तो पुणे में हुआ लेकिन शादी के बाद वे पाकिस्तानी बन गई।

शादी के बाद छोड़ना पड़ा देश गुरुवार को भारतीय नागरिकता पाने वालों में पुणे में 40 साल से रह रही रजनी प्रेमनाथ(61) भी शामिल हैं। तेलगु समुदाय से आने वाली रजनी का जन्म 1957 में पुणे में हुआ था। साल 1983 में उनकी शादी पाकिस्तानी नागरिक प्रेमनाथ बाबु से हुई और वह कराची चली गईं। वहां 20 साल रहने के दौरान रजनी के 6 बच्चे हुए। वे अपने पति के साथ एक मंदिर में रहती थीं। कुछ समय बीतने के बाद पाकिस्तान में उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हुई और वे साल 2004 में पुणे लौट आईं। उनके भारत आने के दो सला बाद 2006 में उनके पति भी भारत आ गए और पूरा परिवार पुणे में रहने लगा। 2016 में रजनी और उनके पति ने भारतीय नागरिकता के लिए पुणे के कलेक्टर के पास आवेदन दिया और अब दोनों को भारतीय नागरिकता मिल गई है।

कुल 45 लोगों ने दिया था आवेदन
इस मौके पर पुणे के जिलाधिकारी नव किशोर राम ने कहा, “कुल 45 आवेदनों को भारतीय नागरिकता के लिए मंजूरी दी गई। उनमें ज्यादातर आवेदन पाकिस्तानी नागिरकों के थे, जबकि एक दो अफगानिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों के थे । उन सभी को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।”

कुछ 40 साल पहले आये थे भारत
पुणे जिले के अधिकारियों के अनुसार इनमें से कुछ आवेदक बहुत पहले भारत आ गए थे और वे कई सालों से पुणे में रह रहे थे। उनमें से कुछ तो 40 साल पहले भारत आए थे।

2016 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कलेक्टर को दी थी स्पेशल पॉवर
दिसंबर 2016 में जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, मुंबई, पुणे, नागपुर और ठाणे के जिला कलेक्टरों को अपने अधिकार क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तानी लोगों को भारतीय नागरिकता देने की शक्ति प्रदान की गई थी।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *