ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे का 6, धुले का 3.2 डिग्री तापमान

पुणे का 6, धुले का 3.2 डिग्री तापमान

मुंबई. देशभर में जारी ठंड का असर महाराष्ट्र में भी नजर आ रहा है। यहां के धुले में शुक्रवार को तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। 27 साल में यह पहली बार है जब तापमान इतना नीचे पहुंचा है। वहीं धुले से सटे नागपुर में पारा 5.7 डिग्री पहुंच गया है। पुणे की बात करें तो यहां तापमान 6.6 डिग्री आ गया है।मौसम विभाग के अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कश्मीर में बर्फबारी के चलते महाराष्ट्र में भी ठंड बढ़ी है। आने वाले दिनों में पारा और भी नीचे जा सकता है। ठंड का आलम ये है कि रात आठ बजे ही सड़कें सुनसान हो जाती हैं, दिन में भी लोग अलाव जलाते नज़र आ जाते ह््ैं।पुणे में मौसम विभाग ने देर रात का तापमान 6.6 सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं, औरंगाबाद 8.2, जलगांव 6.4, परभणी 8.9, अकोला 8.5, बुलढाणा 8.5 और वाशिम में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *