ताज़ा खबरे
Home / क्राईम / छेड़छाड़ से परेशान महिला लिंग काटकर कुत्तों को खिलाया

छेड़छाड़ से परेशान महिला लिंग काटकर कुत्तों को खिलाया

मुंबई. शहर के डोंबिवली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी से परेशान एक महिला ने एक शख्स का लिंग चाकू से काट लिया और उसे कुत्ते को खिला लिया। महिला का आरोप है कि युवक उसे रोज छेड़ता था और वारदात वाले दिन उससे दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।महिला ने ऐसे अंजाम दी वारदात: मुंबई पुलिस के मुताबिक महिला डोंबिवली के नांदिवली इलाके में रहती है। महिला ने बताया कि युवक उसे लगभग रोज छेड़ता था। मना करने पर अश्लील हरकते करता था। सोमवार को युवक ने फिर से महिला के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इतने में महिला के दो मित्र तेजस म्हात्रे और प्रतिक केनिया वहां पहुंचे और उन्हें युवक को पकड़ उसके हाथ पांव बांध दिए्। इसके बाद महिला ने चाकू से उसका लिंग काटा और पास घूम रहे एक कुत्ते को खिला दिया। महिला दो साथियों संग हुई गिरफ्तार: वारदात को अंजाम देने के बाद महिला अपने साथियों के साथ फरार हो गई्। किसी ने युवक को डोंबिवली के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *