ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भारतीय प्राणी सर्वेक्षण पुणे की हिंदी पत्रिका कोशिका का विमोचन

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण पुणे की हिंदी पत्रिका कोशिका का विमोचन

पुणे-राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिंदी दिवस 2023 एवं तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा विभागीय पत्रिका कोशिका का विमोचन किया गया।

ाजभाषा हिंदी का प्रचार प्रसार राष्ट्रीय एकता संस्कृति,अस्मिता को बरकरार रखना
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण,पश्चिमी प्रादेशिक केंद्र,पुणे के अधिकारी एवं कर्मचारियों वर्ग द्वारा लेखों, काव्य तथा वैज्ञानिक और अर्ध वैज्ञानिक लेख पर आधारित कोशिका नामित हिंदी पत्रिका तैयार की है। इस पत्रिका का मूल उद्देश्य जीव विविधता की जानकारी देने के साथ-साथ वैज्ञानिक संशोधन और प्रबंधन राजभाषा हिंदी में उपलब्ध कराना है। राजभाषा हिंदी का प्रचार प्रसार कार्यालय के लिए केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं बल्कि देश की राष्ट्रीय एकता संस्कृति और अस्मिता को बनाए रखने का कर्तव्य भी है। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का एकमात्र लक्ष्य जन-जन की प्रगति और कल्याण है और यह तभी संभव हो सकता है जब वैज्ञानिक आविष्कारों और शोध की जानकारी आम जनता को उनकी उनकी अपनी भाषा में उपलब्ध कराई जाए।

राजभाषा हिंदी के विकास को गति प्रदान करने में मदद मिलेगी
निश्चित रूप से इस पत्रिका के प्रकाशन से राजभाषा हिंदी के विकास को गति प्रदान करने में मदद मिलेगी तथा विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी भाषा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। पत्रिका के इस अंक में विभिन्न वैज्ञानिक और अर्ध वैज्ञानिक लेख तथा राजभाषा हिंदी से संबंधित जानकारी, रचना,कहानी, यात्रा वर्णन और चित्र इत्यादि का समावेश किया गया है।

कोशिका पत्रिका का विमोचन जिन मन्यवारों के करकमलों द्वारा हुआ उनके नाम:
श्री श्रीरंग बारणे सांसद, मावल पुणे, श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री), श्रीमती डॉ.भारती पवार (केंद्रीय स्वास्थ एवम परिवार कल्याण राज्य मंत्री),श्री अजय कुमार मिश्रा (केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार), डॉ.अपर्णा एस.कलावटे,(वैज्ञानिक-ई) डॉ.बासुदेव त्रिपाठी,(वैज्ञानिक-ई) भारतीय प्राणी सर्वेक्षण,पश्चिमी प्रादेशिक केंद्र।

Check Also

संजोग वाघेरे नामांकन रैली में भीड़ जुटाने में बाजी मारी

पिंपरी- मावल लोकसभा चुनाव में शिवसेना की शिवसेना से जंग जारी है। शिवसेना शिंदे गुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *