ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / समाजवादी पार्टी की बंपर जीत पर शहर सपाईयों का आनंदोत्सव

समाजवादी पार्टी की बंपर जीत पर शहर सपाईयों का आनंदोत्सव

पिंपरी- लोकसभा चुनाव के घोषित परिणामों में समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर 43 सीटें जीतीं। यह जीत भाजपाईयों के होश उडा दिया,तो 10 साल बाद सपाईयों के चेहरों पर खुशी लौट आयी।

 

पिंपरी चिंचवड समाजवादी पार्टी शहर अध्यक्ष बी डी यादव के नेतृत्व में मोरवाडी स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आनंदोत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर आनंदोत्सव मनाया। अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। शहर में समाजवादी पार्टी संगठन मजबुत करके आने वाले मनपा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का संकल्प लिया गया। औरंगाबाद में भी सपाईयों ने बंपर जीत के उपलक्ष्य में आनंदोत्सव मनाए।

 

मोरवाडी समाजवादी पार्टी कार्यालय में आनंदोत्सव मनाने के लिए शहर अध्यक्ष बी डी यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव,अल्पसंख्याक विभाग के शहर अध्यक्ष हसमूदिन अंसारी,भोसरी विधानसभा अध्यक्ष कनोर सहानी,उपाध्यक्ष राजकुमार यादव,रवि यादव,वृजेश यादव,प्रमोद वाघमारे,कमलेश यादव,बापू बनसोडे,कन्हैया आदि पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

समाजसेविका अनिता अग्रवाल ने हत्यारों से बचाई युवक की जान

पिंपरी- हर कोई अपने और अपनों के लिए जीते है। लेकिन दूसरों को संकट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *