पिंपरी– देश के विभिन्न राज्यों से उच्च शिक्षित नौकरी पेशा,व्यवसायिक और विधवा,तलाकशुदा महिलाओं को जीवन साथी डॉट.कॉम वेबसाईट के माध्यम से शादी का लालच देकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज आरोपी को निगडी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमराज थेवराज यह चेन्नई का रहने वाला है। चेन्नई,पिंपरी चिंचवड शहर की कई महिलाओं के साथ शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का काम किया। अब तक करीबन 450 महिलाएं शिकार हो चुकी है। एक महिला ने साहस दिखाते हुए निगडी पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शातिर आरोपी को धरदबोचा। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने दी। इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ.संजय शिंदे,डीसीपी मंचक इप्पर,डॉ.सागर कवडे,निगडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक गणेश जवादवाड और उनकी टीम उपस्थित थी।
आरोपी प्रेमराज जीवन साथी डॉट.कॉम के माध्यम से पहले महिलाओं से जान पहचान करता था। फिर शादी का झांसा देकर लूटने का काम करता था। एक महिला को वह रेलवे का ठेकेदार बताकर लॉकडाउन में बिल नहीं मिला,कर्मचारियों को वेतन देना है,ऐसा बहाना बनाकर 12 लाख का चूना लगाया। महिला को चेन्नई बुलाया और फर्जी शादी के फॉर्म पर हस्ताक्षर कराके रजिस्टे्रशन किया। अब तू मेरी पत्नी है,भारत में अब किसी और से शादी नहीं कर सकती। अपने नाम पर 80 लाख का बैंक लोन निकालकर दे,जब महिला इंकार कर दी तो धमकी देने लगा। महिला जब अपना 12 लाख रुपये की मांग की तो एक साल तक टालमटोल करने लगा। इसी बीच चेन्नई से एक दूसरी पीडिता महिला पिंपरी चिंचवड की महिला से फोन पर बात की और वह भी इस जालसाज की शिकार हुई तो महिला ने निगडी पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
निगडी के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक जवादवाड ने डीसीपी मंचक इप्पर के मार्गदर्शन में आरोपी को पकडने के लिए जाल बिछाया। महिला ने बहाने से आरोपी को चेन्नई से बुलायी और पुणे विमानतल से बाहर निकलते ही गिरफ्तार किया। दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवायी। एक से 14 लाख दूसरे से 20 हजार रुपये की ठगी की। चेन्नई में एक महिला से ठगी करके 98 लाख रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 मोबाईल,13 सिमकार्ड,4 एटीएम कार्ड,2 पॅन कार्ड,2 आधार कार्ड,2 ड्रायविंग लाइसेंस जब्त की है। 100 से ज्यादा महिलाओं से मंगनी की झूठी रश्म अदा करके रुपये ऐंठने का काम किया। मिले रुपये का आरोपी क्या किया इस बारे में पुलिस उसका बैंक खाता तथा अन्य चीजों की तलाश कर रही है।