पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के राज में गुंडे,अपराधियों और अवैध धंधा चलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं। अपना शांति का रास्ता अपना लें वर्ना जेल उनका नया ठिकाना होगा। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले और डीसीपी(अपराध) सुधीर हिरेमठ की त्रिकोणीय जोडी ने शहर को अपराधमुक्त,भयमुक्त,गुंडामुक्त,अवैध धंधा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी कडी में आज तक शहर के कई संगठित गिरोहबाजों पर मोक्का,तडीपार जैसी कठोर कार्रवाई की गई।
पिछले कई दिनों से पिंपरी के सचिन सौदाई टोली पर पुलिस की बारिक नजर थी। पुलिस सारे रिकॉर्ड को खंगाल रही थी। एक प्रस्ताव पारित करके सचिन अशोक सोदाई गिरोह पर मोक्का के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किया गया है। इस बारे में अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले ने मंगलवार 11 मई को जानकारी दी। सचिन सौदाई गिरोह के 7 सदस्यों पर मोक्का,महाराष्ट्र संघटित अपराध नियंत्रण अधिनियम 1999 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गिरोह प्रमुख सचिन राकेश सौदाई (उम्र-36 अशोक थिएटर पिंपरी),सनी उर्फ नितीन राकेश सौदाई (उम्र-30 साईनाथ सोसायटी,फ्लॅट नं. 24,अशोक थिएटर पिंपरी),अजय विजय टाक (उम्र 26, झुलेलाल मंदिरा,सुभाषनगर,पिंपरी),अनिल उर्फ बाबा उर्फ गोर्या सुशिल पिवाल (उम्र-31 झुलेलाल मंदिर,सुभाषनगर, पिंपरी),तरुण उर्फ मोनु बिपीन टाक (उम्र-30 झुलेलाल मंदिर,सुभाषनगर,पिंपरी), जतिन उर्फ सोनु मुकेश मेवाती (उम्र-21 बोपखेल),तौसिफ सय्यद पर मोक्का लगाया गया है।
सचिन सौदाई और उसके टोली पर हत्या,हत्या के प्रयास,डकैती,अपहरण,फिरौति,मारपीट,चोरी,बलात्कार,विनयभंग, घातक हथियार रखना ऐसे कुल 15 अपराध पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है। वर्चस्व और आर्थिक लाभ के लिए संगठित अपराध करते थे ऐसा जांच में प्रमाणित हुआ।
यह कारवाई पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त अपराध सुधीर हिरेमठ,परिमंडल एक के पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ.संजय तुंगार,पि.सी.बी.अपराध शाखा, पिंपरी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद वाघमारे,पुलिस उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सावड पुलिस हवालदार सचिन चव्हाण,अनिल गायकवाड,पुलिस नाईक विष्णू भारती,पुलिस शिपाई ओंकार बंड की टीम ने कार्रवाई की।