ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता श्रीराम लागू को विदाई

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता श्रीराम लागू को विदाई

पुणे. जाने माने अभिनेता श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से मंत्री सुभाष देसाई, जब्बार पटेल उपस्थित थे। रंगमंच के जाने माने अदाकार लागू का 92 वर्षीय की आयु में मंगलवार शाम पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

गुरुवार को होना था अंतिम संस्कार

एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम और पुलिस आयुक्त डॉ के वेंकटशेम को राजकीय सम्मान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। पहले उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होना था।

अमेरिका से आए थे बेटे

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चूंकि दिवंगत अभिनेता के बेटे आनंद लागू अमेरिका में थे। जिसके चलते गुरुवार को पहुंच नहीं पाए। इसलिए उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को किया गया। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए लागू का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह यहां बालगंधर्व सभागार में रखा गया। बाद में शासकीय रूप से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Check Also

चिंचवड़ घाट पर 7 घंटे में 36 गणेश मंडलों की प्रतिमाओं का विसर्जन

पिंपरी- आकर्षक बिजली की रोशनी…फूलों से सजे रथों की कतार…नगाड़ों की थाप…चिंचवड़कर ने गणपति बप्पा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *