ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / अब गुजरात से यूपी,बिहारी भगाओ, हजारों लोगों का पलायन

अब गुजरात से यूपी,बिहारी भगाओ, हजारों लोगों का पलायन

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना के बाद राज्य में गैर गुजरातियों पर हमले बढ़ते जा रहे ह््ैं। जिसके बाद अब ये प्रवासी अपने -अपने राज्यों की ओर वापस लौट रहे ह््ैं। 28 सितंबर को हुई ये घटना जिले के हिम्मत नगर कस्बे के पास के एक गांव की है। इस मामले में पुलिस ने बिहार से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह गुजरात में मजदूरी करता था। बच्ची के साथ हुई इस घटना से गुजरात के लोग बेहद गुस्से में हैं और भीड़ द्वारा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के लोगों पर हमले भी बढ़ते जा रहे ह््ैं।इस घटना के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया को भी हिंसा फैलाने वाले हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। जिसके बाद साइबर सेल ने अब तक 180 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद और उसके पड़ोसी जिलों में गैर गुजराती सालों से रह रहे थे, उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई्।लेकिन अब भीड़ के हमलों से खुद को बचाने के लिए उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। अधिकतर मामलों में तो मकान मालिक ही उन्हें जाने को कह रहे ह््ैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, पटान और मेहसाना से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग इन जगहों पर अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे थे।मध्यप्रदेश के भिंड से करीब सात साल पहले राजकुमारी अपने पति और बच्चों के साथ गुजरात आई थी। यहां यह लोग पेंट की दुकान चलाते थे। लेकिन उसके 4 साल के बेटे पर हमले के बाद वह लोग काफी डर गए हैं और वापस भिंड जा रहे ह््ैं। राजकुमारी का कहना है कि उसके पड़ोसी भी वापस जा रहे ह््ैं।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *