ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / कालेवाडी के पेंटर मनोज मौर्या का पहले अपहरण,फिर हत्या…6 हत्यारे गिरफ्तार

कालेवाडी के पेंटर मनोज मौर्या का पहले अपहरण,फिर हत्या…6 हत्यारे गिरफ्तार

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर के कालेवाडी में रहने वाले पेंटिंग ठेकेदार भुवाल उर्फ मनोज मौर्या का पहले अपहरण किया गया फिर किसी घातक हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को हत्यारे वायसीएम हॉस्पिटल के सामने फेंककर फरार हो गए। वाकड पुलिस ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे के भीतर 6 हत्यारों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डालने में कामयाब रही। यह घटना कल गणतंत्र दिवस पर्व के मौके पर 26 जनवरी को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मोकाई चौक,रावेत में घटी।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

शुभम दिलिप वाल्हेकर उम्र 27,नि.शिवाजी चौक,वाल्हेकरवाडी, 2) सागर जगन जाधव उम्र 27 नि.निर्मल कालोनी,कालेवाडी फाटा, 3) कुणाल सुरेश भरम उम्र 23 नि.साईं हाउंसिंग सोसायटी वाल्हेकरवाडी, 4) सौरभ राजेंद्र वाघमारे उम्र 25 राधा कृष्ण कालोनी, गुरुद्धारा चौक,मवाल्हेकरवाडी, 5) आश्रय लक्ष्मण पाटिल उम्र 23 बिजलीनगर,चिंचवड, 6) दिनेश रामेश्वर म्हस्के उम्र 27 नि.वाल्हेकरवाडी चिंचवड।

 

इन धाराओं के तहत गिरफ्तारी:

वाकड 84/2024,भारतीय दंड विधान की धारा 364,302,201,143,145,148,149

 

क्या है पूरा मामला?:

मृतक भुवाल उर्फ मनोज मौर्या एक पेंटिंग ठेकेदार था। कालेवाडी में परिवार के साथ रहता था। एक इमारत में पेंटिंग करने के लिए 50,000 रुपये एडवांस लिया था। इस एडवांस की रकम संंबंधित व्यक्ति वापस मांग रहे थे। कल मौर्या को एक सुनियोजित साजिश के तहत बुलाया गया। गिरफ्तार आरोपी अपनी कार में मोकाई चौक से मौर्या का अपहरण किए और फिर किसी घातक हथियार से हत्या कर दिए। शव को हॉस्पिटल के सामने फेंककर फरार हो गए। वायसीएम के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतक की पत्नी ने वाकड पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करायी है।

 

कालेवाडी चौकी के सामने रास्ता रोको आंदोलन:

आज उत्तर भारतीय समाज की ओर से कालेवाडी चौकी के सामने रास्ता रोको आंदोलन किया गया। जिसके कारण लंबा जाम लग गया। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन हाय हाय…मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। आंदोलनकारियों को सझाबुझाकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। आज 27 जनवरी दोपहर मृतक मौर्या के शव को पिंपरी भाटनगर श्मशानभूमि में अंतिक संस्कार किया गया। आगे की जांच पुलिस उपनिरिक्षक व्यंकट पोटे कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि अभी हत्या के पीछे का मास्टर माइंड की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हत्यारे किसके कहने पर हत्या की? इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

Check Also

संजोग वाघेरे नामांकन रैली में भीड़ जुटाने में बाजी मारी

पिंपरी- मावल लोकसभा चुनाव में शिवसेना की शिवसेना से जंग जारी है। शिवसेना शिंदे गुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *