ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / डॉ.लालबाबू गुप्ता…‘एलएलबी’ परीक्षा उत्तीर्ण

डॉ.लालबाबू गुप्ता…‘एलएलबी’ परीक्षा उत्तीर्ण

पिंपरी – विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने फिर एक नई उड़ान भरते हुए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है। इससे पहले वे डॉक्टरेट की परीक्षा दिल्ली से पास कर चुके है। अब इनके नाम के आगे आज से एडवोकेट डॉ.लालबाबू गुप्ता लग चुका है। एलएलबी की डिग्री पिंपरी के डीवाय पाटील विश्वविद्यालय ने दी है। खबर फैलते ही एडवोकेट डॉ.लालबाबू गुप्ता के शुभचिंतकों,मित्रगण,समाजगण के लोगों ने शुभकामनाओं की वर्षा की है। भारतीय खाद्य निगम,भारत सरकार की कमेटी में सदस्य पद पर भी नियुक्त है।

एडवोकेट डॉ.लालबाबू गुप्ता सामाजिक और धार्मिक कार्यों में ज्यादा समय देते है। विश्व मैत्री संघ जो प्रत्येक वर्ष देश के विभूतियों को राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित करती है,इसके वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। व्हीएसआरएस न्यूज अखबार के वे प्रधान संपादक है। इसके तत्वाधान में यूटयूब चैनल,वेबपोर्ट कार्यान्वियत है। पूरे भारत में इसका मीडिया नेटवर्क फैला है। मेडिसीन कंपनी,स्क्रैप उद्योग,चेयरमैन-श्रीराम वूमन चाइल्ड इमपॉवरमेंट, जनरल मैनेजर-ऑक्टानारटिक्स फार्मासिटयूकल,डायरेक्टर-खेती एग्रो एक्सीम, केमिकल्स इंडस्ट्रिज में एक कुशल उद्योजक बनकर उभरे है। अब बैटरी कंपनी क्षेत्र में पदार्पण कर चुके है।

एडवोकेट डॉ.लालबाबू गुप्ता के नामों से जुडे उपलिब्धयों की एक लंबी फेरिस्त है। वे जीवन के हर पल को राष्ट्र सेवा,समाज सेवा,जनसेवा के लिए समर्पित कर चुके है। विभिन्न उद्योगों के माध्यम से सैकडों युवाओं,जरुरतमंदों को रोजी रोटी दे रहे है। उनका मानना है कि जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं। अगर जिद,लगन,मेहनत,दृढ संकल्प से कोई भी कार्य किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उनका यह भी मानना है कि कुछ ऐसा काम कर जाओ ताकि लोग युगों युगों तक याद रखें…कुछ कर्म कहानी छोड जा,अपनी जुबानी छोड़ जा…तू फिर आए या न आए अपनी निशानी छोड़ जा…। एडवोकेट डॉ.लालबाबू गुप्ता का वैसे तो शायद ही कोई प्रतिद्धंद्ध्रि अथवा बैरी हो,क्योंकि वे एक सरल,मृदभाषी,मिलनसार,सबको अपना बनाने वाले व्यक्तित्व के धनी है। लेकिन अगर कोई परदे के पीछे रहकर मुखौटा पहनकर घात करता है तो भी ऐसे लोगों के प्रति स्नेहपूर्ण केवल इतना ही कहते है कि…कर्म करोगे कर्म करेंगे,सितम करोगे सितम करेंगे…हम आदमी हैं तुम्हारे जैसा,जो तूम करोगे वो हम करेंगे…। वे हर क्षेत्र को छुना चाहते है। हर क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। ऐसा कोई क्षेत्र न बचे जिसमें वो दृढ संकल्प वाला व्यक्ति ही ऐसा करने में कामयाब होता है। आओ बताते हैं कि एडवोकेट डॉ.लालबाबू गुप्ता किन किन क्षेत्रों में कार्य कर रहे है।उनके सामाजिक,धार्मिक कार्यों की कितनी लंबी फेरिस्त है आओ गागर में सागर भरने की कोशिश करते है।

डॉ. लालबाबू गुप्ता के सामाजिक कार्यों की उड़ान
1) डॉ.लालबाबू गुप्ता विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। यह संगठना राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र,बिहार,उत्तर प्रदेश,दिल्ली समेत 18 राज्यों में कार्यरत है।
2) कॉमनवेल्थ व्होकेशनल युनिव्हर्सिटी ऑफ द किंगडम ऑफ टोंगा द्वारा नई दिल्ली में डॉक्टरेट(पीएचडी) उपाधि से सम्मानित
3) डॉ.लालबाबू गुप्ता पुणे से प्रकाशित हिंदी सा.व्हीएसआरएस न्यूज अखबार के प्रधान संपादक है। इस अखबार के लिए महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड, पुणे, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, अयोध्या, गोपालगंज समेत कई महानगरों में टीम कार्यरत है। राष्ट्रीय स्तर पर अखबार की छवि स्थापित है। निर्भिक और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूलमंत्र के साथ अखबार पिछले 4 सालों से गतिमान है।
4) डॉ.लालबाबू गुप्ता डॉ.डीवाय पाटिल विश्वविद्यालय से एलएलबी पदवीधर है।
5) सेंटर फोर गुड गर्व्हनेंस के चेयरमैन है।
6) श्रीराम गुरुकुल के संस्थापक हैं।
7) श्रीराज गुरुकुल के कार्यकारी संचालक हैं
8) फिल्म प्रोडयूशर श्रीराज प्रोडक्शन हाउस
9) चेयरमैन-श्रीराम वूमन चाइल्ड इमपॉवरमेंट
10) जनरल मैनेजर-ऑक्टानारटिक्स फार्मासिटयूकल
11) डायरेक्टर-खेती एग्रो एक्सीम
12) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित हैैं।
13) उत्तर भारतीय समाज के प्रेरणास्रोत,आधारस्तंभ है। धार्मिक,सामाजिक कार्यों में कार्यरत है।
14) पिंपरी चिंचवड शहर के एक कुशल उद्योजक हैं।
15) महाराष्ट्र इनकी कर्मभूमि और बिहार जन्मभूमि है।
16) भारत दर्शन नेशनल फेस्टिवल की ओर से 2019 में समाजरत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
17) पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा(हिंदी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय) की ओर से समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित।
18) बिहार फाउंडेशन की ओर से प्राईड ऑफ बिहार आवॉर्ड से सम्मानित
19) वाल्मिकी समाज संस्था द्धारा राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार से सम्मानित
20) सनातन सेवा प्रतिष्ठान की ओर से समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *