ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / चिंचवड रिजल्ट: कहां किसको कितना मतदान?

चिंचवड रिजल्ट: कहां किसको कितना मतदान?

पिंपरी- चिंचवड विधानसभा का रिजल्ट आने के बाद चर्चाओं का दौर जारी है। राजनीतिक विशेषकों का अपना तर्क है तो समाजसेवी बुद्धिजीवियों का अपना दावा है। यह सत्य है कि चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं था। अजित पवार की जबर्दस्त घेराबंदी में भाजपाई फंस गए। आखिरी क्षण में देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार की चाल को भांपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर अभेद चक्रव्यूह की रचना की। राष्ट्रवादी से टिकट न मिलने पर राहुल कलाटे की नाराजगी का फायदा भाजपा उठाई। देवेंद्र ने शिंदे के गुट के एक बडे नेता को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जवाबदारी सौंपी।

राहुल कलाटे को निर्दल उम्मीदवार के रुप में खडा किया गया। पर्दे के पीछे से विटामिन दी गई। हर संभव मदद पहुंचाई गई। कलाटे जमकर आक्रमक होकर चुनाव लडे। एक कहावत है…हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी साथ लेकर डूबेंगे…कलाटे बाजीगर निकले,काटे के विजय रथ को रोक दिया और अजित पवार के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अश्विनी जगताप ने राकांपा के उम्मीदवार नाना काटे को नहीं बल्कि राहुल कलाटे ने हराया। अगर कलाटे चुनावी मैदान में न होते तो भाजपा अपनी सीट से हाथ धो बैठती। अगर आखिरी क्षण में भाजपा धनबल का खुलेआम इस्तेमाल न करती तो बाजी पलट जाती। धनबल की लडाई में नाना काटे कमजोर पडते गए। कई राकांपा के पूर्व नगरसेवक,पदाधिकारी घर बैठे रहे। उनका कहना था कि हमको कोई पूछ नहीं रहा। राकांपा के नगरसेवक अपना प्रभाग खुला छोड दिए।

एक उदाहरण से बात साफ हो जाएगी। कालेवाडी में राकांपा के तीन नगरसेवक संतोष कोकणे,विनोद नढे,उषा काले हैं। यह क्षेत्र राष्ट्रवादी और नाना काटे का गढ़ माना जाता है। यहां भाजपा की अश्विनी जगताप को 13245 वोट पडे तो राकांपा के नाना काटे को 13462 वोट मिले। मात्र 217 वोट नाना काटे को ज्यादा मिले। भाजपा ने राकांपा के गढ़ में सेंध लगाई और कट टू कट मुकाबला किया। चुनाव का रिजल्ट बताता है कि सभी प्रत्याशी अपने प्रभाग में पीछे रहे। वाकड में भाजपा को ज्यादा वोट मिले,जबकि यह गढ़ राहुल कलाटे का था। किसको किस एरिया में कितना वोट मिला? निम्न आंकडे को देखें।

किस परिसर में किसको कितना मतदान?

1 मामुर्डी -4053/3604/1267
2किवळे – 3829/3602/1372
3 रावेत – 3220/2086/802
4भोईरनगर-2775/2159/1058
5 वाल्हेकरवाडी- 3351/2811/1167
6 चिंचवडेनगर, पुनावळे – 4007/3665/2141
7वाल्हेकरवाडी, चिंचवड – 3888/3108/1098
8 चिंचवड जैन विद्यालय- 3603/2765/1052
9 चिंचवडगाव – 3559/2122/654
10काकडेपार्क-3649/2589/724
11 केशवनगर – 3820/2692/789
12विजयनगर काळेवाडी- 2753/3135/899
13काळेवाडी – 3649/3635/1007
14काळेवाडी एमएम शाळा 2920/2792/893
15 थेरगाव गावठाण- 3677/2891/1897
16थेरगाव 4534/3074/1405
17ज्योतिबानगर, काळेवाडी3923/3900/1139
18थेरगाव कीर्तीनगर- 3446/2845/2068
19 संतोषनगर थेरगाव 2647/2171/1245
20रहाटणी4235/5702/1038
21श्रीनगर रहाटणी 2861/2702/3391
22 पिंपळे सौदागर, वाकड 3002/3493/942
23 पिंपळे सौदागर 2770/3572/270
24 पिंपळे सौदागर, निलख 4115/3336/351
25पिंपळे गुरव सुदर्शननगर 5777/2431/434
26पिंपळे गुरव गावठाण 6165/1870/424
27 कस्पटे वस्ती 5518/2049/469
28 वाकड 3189/929/2085
29 कस्पटे वस्ती 3406/1174/3192
30 विशानगर, पिंपळे निलख 3273/1153/3453
31 पिंपळे गुरव, नवी सांगवी 4665/2705/871
32 नवी सांगवी, औंध कॅम्प 5006/1805/736
33 पिंपळे निलख, नवी सांगवी – 3346/2277/1025
34 जुनी सांगवी मधुबन3286/2584/1014
35 शितोळेनगर जुनी सांगवी3048/2357/624
36 जुनी सांगवी गावठाण2762/2145/604

Check Also

संजोग वाघेरे नामांकन रैली में भीड़ जुटाने में बाजी मारी

पिंपरी- मावल लोकसभा चुनाव में शिवसेना की शिवसेना से जंग जारी है। शिवसेना शिंदे गुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *