ताज़ा खबरे
Home / pimpri / चिंचवड में कौन कहां चलेगा? किसका कहां पलडा भारी?

चिंचवड में कौन कहां चलेगा? किसका कहां पलडा भारी?

सांगवी,पिंपले निलख,सौदागर में भाजपा…रहाटणी-कालेवाडी में राष्ट्रवादी… वाकड में निर्दलीय का जोर

पिंपरी- चिंचवड विधानसभा चुनाव प्रचार और परिणाम में सबकी बारिक नजर है। भाजपा अपना किला बचा पाएगी या फिर परिवर्तन होगा? इस बात की राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है। चिंचवड में मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी अश्विनी जगताप और राकांपा के नाना काटे के बीच होना तय माना जा रहा है। इसकी धूंधली तस्वीर अब साफ नजर आने लगी है। कौन उम्मीदवार कहां चलेगा? किसको किस क्षेत्र से ज्यादा मतदान मिलेगा और किसको कम, आओ राजनीतिक समझदारों के चष्मे से देखते है।

भाजपा की उम्मीदवार अश्विनी जगताप जिसकी आज भी लीड मानी जा रही है। पिंपलेगुरव में इनका निवास स्थान है। सांगवी,नई सांगवी,पिंपले गुरव,पिंपले सौदागर तक कुल मतदान में से 70% वोट अश्विनी जगताप के पक्ष में जा सकते है। बाकी 30% मतदान में नाना काटे और कुछ राहुल कलाटे की झोली में जा सकते है। रहाटणी-कालेवाडी जो राकांपा के नाना काटे का मजबुत गढ माना जाता है। कालेवाडी मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। राकांपा मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद पार्टी है। कालेवाडी में राकांपा के 3 नगरसेवक संतोष कोकणे,विनोद नढे और उषा काले हैं तो निर्दल नगरसेविका निता पाडाले जो स्व.लक्ष्मण जगताप समर्थक हैं। इस क्षेत्र में नाना काटे को 50% मतदान मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि अश्विनी जगताप को 40% और राहुल कलाटे को 10% वोटिंग हो सकती है।

वाकड,हिंजवडी आईटी पार्क के क्षेत्र में निर्दल उम्मीदवार राहुल कलाटे की मजबुत पकड दिखाई दे रही है। यहां से 60% मतदान राहुल कलाटे की झोली में जाने की संभावना है। जबकि 20-20% भाजपा-राकांपा के बीच बंट सकता है। पिंपले निलख के भाजपा नगरसेवक तुषार कामठे ने हाल ही में राकांपा में प्रवेश किया,माना जा रहा है कि राकांपा यहां से 3-5 हजार वोट पा सकती है। भाजपा को भी अच्छा खासा वोट मिलने का अनुमान है। थेरगांव परिसर शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारणे का मजबुत किला माना जाता है। यहां भी भाजपा 60% और राकांपा 30% और राहुल कलाटे 10% वोट हासिल कर सकते है। चिंचवड भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां आरएसएस का दबदबा है। तानाजीनगर अपणअर डोके पूर्व महापौर का इलाका है। इसको छोडकर चिंचवड में भाजपा चलेगा। सांगवी की तरह यहां से भाजपा को लीड मिल सकती है। रावेत,वाल्हेकरवाडी,बिजलीनगर व आसपास के परिसर में भाजपा-राकांपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा। राहुल कलाटे की कहीं कहीं एन्ट्री देखने को मिलेगा।

अगर राजनीतिक जानकारों का यह आंकलन सत्य साबित होता है तो भाजपा प्रत्याशी अश्विनी जगताप का पलडा भारी दिख रहा है। मतदान के दिन मतदाताओं को घरों से निकाल कर कौन कितना वोटिंग अपने पक्ष में कराता है यह भी अनुमानित आंकडों के गणित को बिगाड़ सकता है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *