ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / अखिलेश की नई टीम घोषित,शिवपाल,स्वामी,इंद्रजीत समेत 14 लोग राष्ट्रीय महासचिव

अखिलेश की नई टीम घोषित,शिवपाल,स्वामी,इंद्रजीत समेत 14 लोग राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ- समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तैयारियां शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर नेतृत्वकताओं और कार्यकर्ताओं को काफी समय से इसका इंतजार था। इस लिस्ट के सामने आने से सबसे ज्यादा खुशी शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों को हुई है। प्रो.रामगोपाल यादव का सपा का राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पद बरकरार रखा गया है। वहीं किरनमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। इसके अलावा अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोर रहे स्वामी प्रसाद मौर्या का भी समाजवादी पार्टी में कद बढ़ा दिया गया है। एक तरफ चाचा शिवपाल को जहां राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या को भी राष्ट्रीय महासचिव का पदभार दिया गया है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कारकारिणी का गठन कर लिया। कई दिनों से चल रहे मंथन और विचार विमर्श के बाद सपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। सपा कार्यकारिणी में शिवपाल यादव,आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्या समेत कई अन्य नेता हैं जिन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समाजवादी पार्टी का संगठन में ये बदलाव साल 2024 में होने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं लालजी वर्मा और इंद्रजीत सरोज का कद भी बढ़ा दिया गया है। दोनों नेताओं को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *