ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप

परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप

कैप्टन बत्रा-मनोज पांडे, चीनी सैनिकों पर पैर से मशीनगन चलाने वाले शैतान सिंह के नाम मिले

नई दिल्ली-अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को सोमवार को देश के परमवीरों यानी परमवीर चक्र विजेताओं का नाम मिल गया। इनमें भारत-चीन जंग में पैर से मशीनगन चलाने वाले मेजर शैतान सिंह, कारगिल जंग के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा और मनोज कुमार पांडेय के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस प्रोग्राम से जुड़े। झच् मोदी ने कहा- अंडमान की धरती पर ही सबसे पहले तिरंगा लहराया गया था। आजाद भारत की पहली सरकार यहीं बनी थी। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस भी है। इस दिन को हम पराक्रम दिवस के तौर पर मना रहे हैं।

नेताजी पर राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावण
पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए, रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर 2018 में द्वीप की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के रूप में रखा गया था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप भी थे नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया है।

विक्रम बत्रा समेत इन परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं पर रखे गए नाम
द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है, जिनमें शामिल हैं- मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव।

Check Also

चिंचवड़ घाट पर 7 घंटे में 36 गणेश मंडलों की प्रतिमाओं का विसर्जन

पिंपरी- आकर्षक बिजली की रोशनी…फूलों से सजे रथों की कतार…नगाड़ों की थाप…चिंचवड़कर ने गणपति बप्पा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *