ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पत्रकारिता के भीष्म पितामह विजय भोले नहीं रहे

पत्रकारिता के भीष्म पितामह विजय भोले नहीं रहे

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर में पिछले 40 वर्षों से केसरी समाचार पत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार विजय भोसले का आज सुबह दु:खद निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। अपने पीछे पत्नी,बेटा,बेटी का हराभरा परिवार छोड गए।

शरद पवार के कार्यक्रम में बिगड़ी तबीयत
शनिवार को मोशी में नवनिर्मित मेडीकवर नामक हॉस्पिटल के कार्यक्रम में विजय भोसले शरद पवार की न्यूज कवरेज के लिए गए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन राकांपा सुप्रिम शरद पवार के हाथों संपन्न हुआ था। इस कार्यक्रम में विजय भोसले की तबीयत बिगडी और पत्रकारों ने उनको उसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हे हार्ट ब्लाकेज है। कल रविवार को विजय भोसले को उनके परिजन वायसीएम में स्थालांतरित किए। आज सुबह उपचार के दौरान हार्टअटैक आने से दुखद निधन हो गया। घटना की खबर मिलते ही पत्रकारों को भारी सदमा लगा। वे संततुकारामनगर में अपने परिवारजनों के साथ रहते थे।

विजय भोसले के निधन से पत्रकारिता जगत की भारी क्षति-डॉ.लालबाबू गुप्ता
विजय भोसले के निधन से मीडिया जगत को भारी क्षति पहुंची है जो अनंत काल तक उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। पत्रकारिता के भीष्म पितामह थे। कई पत्रकार उनके ही छत्रछाया में पत्रकारिता सीखे। कई सालों से मंत्रालय में विधानसभा सत्र को कवर करते आ रहे है। उनकी लेखनी में एक धार रहती थी। निर्भिक पत्रकारिता करते थे। उनके द्धारा सप्ताहिक लिखे जाने वाले स्तंभ लेख को लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता था। विजय भोसले का जाना मतलब पत्रकारिता के एक युग की समाप्ति है। ऐसे शब्दों के साथ व्हीएसआरएस न्यूज के प्रधान संपादक और विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

निर्भिक पत्रकार,राजकीय,प्रशासनिक मामलों की समझ
मूल रुप से वे सातारा जिले के औंध के रहने वाले थे। 40 साल पहले पिंपरी चिंचवड शहर में आकर बसे और अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की। मनपा में कई भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया। सांसद,विधायक,नगरसेवक,पत्रकार सभी विजय भोसले का सम्मान,आदर किया करते थे। उनकी एक दूरदृष्टी हुआ करती थी। राजनीतिक,प्रशासनिक मामलों के अच्छे जानकार थे। यही कारण है कि केसरी अखबार से सेवानिवृत्त होने के बाद भी तिलक घराना ने उन पर विश्वास जताते हुए केसरी की सेवा में बरकरार रखा।

Check Also

भाजपा की 195 सीटों की घोषणा,यूपी से 51 उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *