ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / सैफई पहुंचा नेताजी का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

सैफई पहुंचा नेताजी का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

सैफई- सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. वे 82 साल के थे. उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली.नेताजी का पार्थिव शरीर शाम 5.30 बजे उनके पैथक गांव सैफई पहुंचा। अपने नेताजी का अंतिम दर्शन करने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री योगी सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

अखिलेश यादव,शिवपाल,प्रो.रामगोपाल यादव समेत परिवार का पूरा कुनबा पार्थिव शरीर के पास है। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।

 

मथुरा से लेकर आगरा तक लोगों ने नम आंखों से ’नेता जी’ को दी अंतिम विदाई

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया है। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले भी पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हुई थी। शव यात्रा को देख लोगों की आंखे नम हो गईं।

 

चंदन की लकड़ी से होगा मुलायम सिंह यादव के शव का अंतिम संस्कार

सपा संरक्षक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इत्रनगरी कन्नौज से लकड़ी और फूल लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैफई पहुंचे हैं।

Check Also

निगडी ओटास्कीम में युवक की हत्या,आरोपी फरार,परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड़ शहर के निगड़ी इलाके से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *