ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / अंबिका भवन भक्तिसागर में नहाया,भक्तों ने मातारानी दरबार में लगाई हाजिरी

अंबिका भवन भक्तिसागर में नहाया,भक्तों ने मातारानी दरबार में लगाई हाजिरी

अंबिका भवन में महाआरती,महायज्ञ हवन,कन्यापूजन,भजन संध्या में उमड़ा भक्तिसागर

पिंपरी- शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी के पावन पर्व पर चिखली में स्थित अंबिका भवन में माँ अंबिका की ज्वाला जली,महाआरती,महायज्ञ हवन और कन्यापूजन का भव्य धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्हास के साथ संपन्न हुआ। विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता के विशेष निमंत्रण पर धार्मिक,सामाजिक,राजकीय,मीडिया क्षेत्र के कई मान्यवरों ने माँ के दरबार में हाजिरी लगाई। सैकडों की तादाद में भक्तगणों ने भजन संध्या कीर्तन के सागर में डूबकर नाचते गाते दिखाई दिए।

 

माता के दरबार में ये मान्यवरों ने हाजिरी लगाई

डॉ.लालबाबू गुप्ता ने पूर्व नगरसेवक सुरेश तात्या म्हेत्रे,पांडा साने,मनोज जरे,नरेश वाधवानी(बिल्डर्स) जितेंद्र गुप्ता,उमाशंकर गुप्ता,सौभाग्यवती हिंगे,अखिल मराठी पत्रकार संस्था (महाराष्ट्र राज्य) के संस्थापक अध्यक्ष बापूसाहेब गोरे,पिंपरी चिंचवड शहर पत्रकार संघ के अध्यक्ष दादा आढाव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतलाल यादव,सारिका धामे,अमित गुप्ता,डॉ.पंकज गुप्ता,पप्पू गुप्ता आदि मान्यवरों को माता की चुनरी शाल ओढाकर सत्कार किया।

 

गायकों ने माता की चौकी भजन संध्या में समा बांधी

अयोध्या नगरी से पधारे विश्व श्रीराम सेना के यूपी के संयोजक और गायक संदीप चतुर्वेदी और पुणे के गायक राकेश पाठक,रिषिकेश पांडे,संजय सम्राट विश्वकर्मा और उनकी टीम ने भजन संध्या,माता की चौकी भजन पूजा की कमान संभाली।

 

गुप्ता परिवार द्धारा सामूहिक कन्यापूजन,महायज्ञ हवन

आज नवमी के पावन पर्व पर अंबिकालाल गुप्ता,डॉ.लालबाबू गुप्ता,श्याम गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,बच्चाबाबु गुप्ता अपने परिवार संग महायज्ञ हवन पूजा मंत्रोचारण के साथ किए। साथ ही कन्याओं का पैर धोकर लाल रंग लगाकर,आरती उतारकर पूजा की। कन्याओं को महाप्रसाद खिलाया गया और उपहार देकर विदाई दी गई। अंबिका भवन भक्तिसागर में नहाया,प्रमोद गुप्ता ने नौ देवियों के नाम का गगनभेदी जयकारा लगाया। शारदीय नवरात्रि का आज भक्तिभाव माहौल के बीच समापन हुआ।

 

डॉ.लालबाबू गुप्ता द्धारा मातारानी के चरणों में विश्व कल्याण,भाईचारा,एकता की कामना

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबु गुप्ता ने मातारानी के दरबार में विश्व कल्याण,शांति,भाईचारा,एकता की कामना की। कोरोना काल जैसी भयानक बीमारी किसी के जीवन में पुनरावृत्ति न हो इसकी कामना की। देशवासियों को निरोगी,संपदा,गौरवशाली जीवन की प्राप्ति हो,यही मातारानी के चरणों में प्रार्थना की। साथ ही हमारा सनातन धर्म हमेशा उच्च स्थान पर भगवा पताखा लहराते रहे,यही माता के चरणों में कामना की।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *