ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / रेलमंत्री दानवे के हाथों अष्टी-अहमदनगर रेल लाइन का उद्घाटन

रेलमंत्री दानवे के हाथों अष्टी-अहमदनगर रेल लाइन का उद्घाटन

पुणे-केंद्रीय रेल मंत्री रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार दोपहर आष्टी-अहमदनगर रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर यहां से निकलने वाली पहली डेमू पैसेंजर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई। पहले चरण में 66 किमी ब्रॉडगेज लाइन को यात्रियों की सेवा में खोल दिया गया। केंद्रीय रेलमंत्री रावसाहेब दानवे के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,सांसद प्रीतम मुंडे,पंकजा मुंडे,राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल,मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी, मध्य रेल मुंबई के सीपीआरओ शिवाजी सुतार,आरपीएफ के आईजी अजय सदानी,सोलापुर आरपीएफ सोलापुर कमांडेट डीएससी श्रीयंश चिंचोले,पुणे रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर आदि मान्यवर कार्यक्रम में भाग लिया।

 

66 किमी लंबी नई अष्टी-अहमदनगर ब्रॉड गेज लाइन 261 किमी अहमदनगर-बीड-परली वैजनाथ नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का एक हिस्सा है। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसका उद्घाटन आज किया गया। इससे स्थानीय व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मराठवाड़ा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस रेलवे लाइन के अंतर्गत बडे पुल 17,छोटे पुल 63, रोड अंडर ब्रिज 34,रोड ओवर ब्रिज 12 पड़ेंगे।

 

यहां से चलने वाली डेमू ट्रेन अहमदनगर से सुबह 07:45 बजे रवाना होगी और 10:30 बजे न्यू आष्टी पहुंचेगी और वापसी में यह 11 बजे आष्टी से रवाना होकर 1:55 बजे अहमदनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। ट्रेन काड़ा, नवीन धनोरा, सोलापुरवाड़ी, नवीन लोनी और नारायण दोहो रेलवे स्टेशनों में रुकेगी।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *