ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पहले नितिन गडकरी,अब देवेंद्र फडणवीस का खच्चीकरण-ब्राह्मण संघ

पहले नितिन गडकरी,अब देवेंद्र फडणवीस का खच्चीकरण-ब्राह्मण संघ

पुणे- शिवसेना में फूट के बाद उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, यह अनुमान लगाया गया था कि नई सरकार में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने कल सुबह ट्विटर हैंडल पर फडणवीस के पुराने डायलॉग मैं फिर आऊंगा का एक वीडियो भी पोस्ट किया। हालांकि, लेकिन शाम होते होते राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला और दिल्ली के फरमान के अनुसार देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और मैं सरकार से बाहर रहकर सरकार का समर्थन करूंगा ऐसी घोषणा पत्रकार परिषद में की। हालांकि, कुछ समय के बाद फिर हाईकमान का दबाव आता है कि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लें और सरकार में रहे। राजनीतिक घटनाक्रम के कारण फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी पड़ी। इसलिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने गंभीर आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फडणवीस का अपमान करते हुए राजनीतिक कद छोटा करने का दांव चला,जैसे वर्षों पहले नितिन गडकरी के साथ किया गया है। ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद कुलकर्णी ने इस संबंध में एक बयान जारी कर गंभीर आरोप लगाए।

 

डॉ. गोविंद कुलकर्णी ने कहा, ’भाजपा में ब्राह्मणों का गबन किया जा रहा है। नितिन गडकरी को पीएम की दौड़ से हटाने के लिए उनके चरित्र को कलंकित किया गया था। उसके बाद तथाकथित भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के पिछले तीन साल से चुने जाने के बाद भी सरकार नहीं बनाने की साजिश रची गई। देवेंद्र फडणवीस को सुनियोजित तरीके से सत्ता से हटाया गया।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने जबरन स्वीकार कराया उपमुख्यमंत्री पद

उन्होंने कहा,’अब फडणवीस ने अपने राजनीतिक कौशल से भाजपा को फिर से सत्ता में ला दिया है। इसके बाद उन्होंने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनने का निर्देश दिया। देवेंद्र फडणवीस ने उदारतापूर्वक मुख्यमंत्री पद पाने की हठ छोडकर एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का फैसला किया। उसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने जबरन उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने पर जोर दिया। इससे देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक कैरियर का कद छोटा करने की कोशिश की गई। भाजपा में ब्रहामणों को दबाया जा रहा है,ऐसा गोविंद कुलकर्णी ने आरोप लगाया।

 

ब्राह्मण नेतृत्व को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश

उन्होंने कहा,’भाजपा में एक के बाद एक ब्राह्मण नेताओं को कमजोर,अपमानित करने की सुनियोजित साजिश है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ इस घटना का कड़ा विरोध कर रहा है, कुलकर्णी ने अपने बयान में ऐसा कहा।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *