ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / मानसून में देरी,आयुक्त ने दिए पानी कटौति के संकेत

मानसून में देरी,आयुक्त ने दिए पानी कटौति के संकेत

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर के नागरिकों को पहले से ही एक दिन के बाद पानी मिल रहा है। ऐसे में अब मानसून की देरी के कारण अब दुबारा शहरवासियों को गहरा जल संकट का सामना करना पड़ सकता है ऐसे संकेत दिए है पिंपरी चिंचवड़ महापालिका आयुक्त राजेश पाटिल ने। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश पाटिल ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ ही नही बल्कि राज्य के कई शहरों में मानसून देरी से दाखिल हो रहा है। पिंपरी चिंचवड़ शाहर को पानी देने वला पवना डैम क्षेत्र में अभी तक एक भी मूसलाधार बारिश नाही हुई है। बारिश का ऐसा ही हाल रहा तो अगले 15 दिन बाद पानी कटौति का निर्णय लेना पड़ सकता है, ऐसा आयुक्त राजेश पाटिल ने कहा है।

 

पहले से ही पिंपरी चिंचवड़ शहर की जनता को कई महीनों से एक दिन के बाद पानी मिल रहा है। ऐसे में अगर और पानी कटौती का निर्णय लेना पड़ता है तो लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। राजेश पाटिल ने आगे कहा कि पिंपरी चिंचवड़ शहर की जनता के लिए भामा-आंद्रा डैम से 250 एमएलडी पानी बंद पाइपलाइन द्वारा लाने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। आगे कुछ दिनों में डैम से जलपूर्ति होने पर लोगों को राहत मिल सकती है। भामा और अंद्रा डैम से जलपूर्ति होने पर पिंपरी चिंचवड़ शहर को अगले 10 सालों तक जलसंकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। आयुक्त राजेश पाटिल ने कहा की हमारी कोशिश है की शहर वासियों को प्रतिदिन जलपूर्ति की जाए। पालिका प्रशासन अपनी ओर से हर संभव प्रयास में जुटी है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *