ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / देशभर में दंगा भड़का: यूपी..महाराष्ट्र…खारखंड…बंगाल जल उठा

देशभर में दंगा भड़का: यूपी..महाराष्ट्र…खारखंड…बंगाल जल उठा

नई दिल्ली- नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर मुस्लिम समाज के लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ। आज जुमे नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज,लखनऊ-सहारनपुर-देवबंद,फिरोजाबाद,मुरादाबाद में जमकर पथराव और आगजनी की घटना घटी। प्रयागराज में लोगों ने पीएससी की गाडियां फूंक दी। पुलिस वाले जख्मी हुए। कई पार्क वाहन आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़े पुलिस का लाठीचार्ज किया। प्रयागराज में पथराव जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भारी प्रदर्शन हो रहा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में नमाजी जमा हो गए। प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के शहरों में बवाल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 

प्रयागराज के हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। डीजीपी डीएस चौहान,एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। प्रयागराज में रुक रुक कर पथराव हो रहा है। आगजनी भी हुई है। पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए है।

 

मुरादाबाद में भी बवाल, पुलिस ने उपद्रवियों को पीटा

प्रयागराज के अलावा जुमे की नमाज के बाद मुरादाबाद में भी बवाल हुआ। मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ। हंगामा थोड़ी देर के लिए शांत हुआ, लेकिन फिर बवाल शुरु हुआ और नूपुर शर्मा के फोटो को हवा में उड़ा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

 

लखनऊ में भी नारेबाजी, नुपूर पर कार्रवाई की मांग

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में प्रदर्शन हुआ। लखनऊ के टीले वाली मस्जिद में नमाज के बाद नारेबाजी की गई। मस्जिद की दीवार पर खड़े होकर लोगों ने नारेबाजी की। हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस वजह से भीड़ को पुलिस ने एक-एक करके मस्जिद से बाहर भेजा।

 

सहारनपुर में भी नमाज के बाद प्रदर्शन

सहारनपुर में जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद से निकलते हुए नमाज़ियों ने नारेबाज़ी की और नारेबाज़ी करते हुए मार्केट में आगे निकल गए। शहर के मुख्य चौराहे घंटाघर पर पहुंची। घंटाघर पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और लोगों को हल्का प्रयोग करते हुए हटाया गया। मौके पर पहुंचे डीएम ने कहा कि कोई भी उपद्रवी बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

देवबंद में भी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देवबंद की रशीदिया मस्जिद में नमाज के बाद कुछ युवकों ने बाहर निकलते ही नारेबाजी शुरू कर दी, जिसको लेकर भगदड़ मच गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। नारेबाजी कर रहे युवकों को पहले पुलिस ने समझाया लेकिन जब नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भगदड़ मच गई। फिलहाल इलाके में भारी मात्रा में पुलिस तैनात है।

 

फिरोजाबाद में बवाल,कई लोगों को हिरासत में लिया गया

फिरोजाबाद में भी बवाल शुरू हो गया है। आगा शाही मस्ज़िद के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई है और नारेबाजी की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीण इलाकों से फोर्स शहरी क्षेत्र में बुलाई जा रही है। नेशनल हाईवे नंबर दो पर जैन मंदिर के सामने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन नेशनल हाईवे नंबर दो पर रोक दिया गया है।

 

6. झारखंड: रांची में पुलिस पर पथराव, फायरिंग भी हुई

रांची में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दुकानें रहीं।

 

7. तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

तेलंगाना में भी नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा है। राजधानी हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बाद में पुलिस ने बल प्रयोगकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया। पुलिस बल और सीआरपीएफ इलाके में तैनात है।

8. पंजाब: शाही इमाम की मांग पर लुधियाना में प्रदर्शन

लुधियाना जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम द्वारा पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारी बोले- पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

 

9. मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में भी प्रदर्शन

मध्यप्रदेश में भी नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नूपुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। नूपुर शर्मा को मिल रही धमकियों पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत हिंदुओं का है। उन्होंने कहा- इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। इनका कम्युनिस्ट इतिहास है। जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा तो वह मारा गया, किसी और (नूपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां जिंदा रहेगा और यह हम लोगों की जिम्मेदारी है।

 

10. महाराष्ट्र: कई शहरों में प्रदर्शन

महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल, सोलापुर, औरंगाबाद में भी हुए प्रोटेस्ट हुए हैं। हालांकि यहां से अभी कोई हिंसा की खबर नहीं है। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *