ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / अखिलेश-आजम के बीच मिट गईं दूरियां,करीब 3 घंटे चली मुलाकत

अखिलेश-आजम के बीच मिट गईं दूरियां,करीब 3 घंटे चली मुलाकत

नई दिल्ली- अखिलेश और आजम के रिश्तों में पड़ी दरार को लेकर चल रहे बयानबाजियों के बीच बुधवार को सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक यह मुलाकात चली। बता दे कि आजम खान के जेल से छूटने के बाद अखिलेश उनसे पहली बार मिल रहें है।

 

दरअसल, बीते दिनों आजम खां की तबियत खराब होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आज यानी बुधवार को अखिलेश यादव दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल गए और यह उन्होंने आजम खां से उनका हाल जाना।

 

और बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनो नेताओं के बीच रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बता दे कि उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 23 जून को इन सीटो पर मतदान होगा जबकि 26 जून को इस चुनाव के नतीजे आएंगे।

 

बता दें कि अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। लेकिन 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी आजमगढ़ की लोकसभा सीट छोड़ दी थी। वहीं आजम खां ने भी 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रामपुर से जीतने के बाद अपनी रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद अब इन सीटो पर चुनाव होने जा रहा है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *